राजीव नामदेव "राना लिधौरी" हास्य, व्यंग्यकार, ग़ज़लकार,हाइकुकार, लेखक संपादक "आकांक्षा" पत्रिका अध्यक्ष -मप्र लेखक संघ टीकमगढ़ अध्यक्ष- वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़ पूर्व मंत्री- अ.भा.बुंदेलखंड़ साहित्य एवं संस्कृति परिषद टीकमगढ़ डायरेक्टर "आकांक्षा" पब्लिक स्कूल टीकमगढ़ तीन राज्यपालों द्वारा सम्मानित, शताधिक सम्मान प्राप्त। 6पुस्तकें प्रकाशित,13का, 300कवि सम्मेलन में भागीदारी पता- नई चर्च के पीछे शिवनगर कालोनी टीकमगढ़ (मप्र )भारत मोबाइल +91- 9893520965 Email ranalidhori@gmail.com
Rajeev Namdeo Rana lidhorI
रविवार, 17 जनवरी 2016
'नई दिशा' (सलुवा प.बंगाल) से प्रकाशित पत्रिका नवम्बर 2015 में प्रकाशित मेरी दो गजलें
'नई दिशा' (सलुवा प.बंगाल)
से प्रकाशित पत्रिका नवम्बर 2015 में प्रकाशित मेरी दो गजलें
rajeev namdeo rana lidhori
से प्रकाशित पत्रिका नवम्बर 2015 में प्रकाशित मेरी दो गजलें
rajeev namdeo rana lidhori
सोमवार, 11 जनवरी 2016
अखिल भारतीय बुंदेली भाषा कवि सम्मेलन ओरछा-9-1-2016
bundeliअखिल भारतीय बुंदेली भाषा कवि सम्मेलन ओरछा-
दिनांक 9.1.2016 को ओरछा जिला टीकमगढ़ म.प्र. में मधुकर शाह जू देव के होटल बुन्देलखण्ड रिवर साईड में अखिल भारतीय बुन्देलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय बुंदेली भाषा कवि सम्मेलन में अपनी कविता सुनाते हिन्दी एवं बुन्देली के ख्यातिप्राप्त कवि साहित्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ टीकमगढ़ ।
गौरतलब हो कि इस अ.भा.बुंदेली कवि सम्मेलन में देश भर से 65 बुन्देली कवियों ने काव्यपाठ किया। संयोजक कैलाश मडबैया एवं संरक्षक महाराजा मधुकर शाह जू देव जी रहे।
रविवार, 3 जनवरी 2016
म.प्र.लेखक संघ कीे 206वीं गोष्ठी ‘देश प्रेम व वीररस पर हुई 3-1-2016
rajeev namdeo rana lidhoriम.प्र.लेखक संघ कीे 206वीं गोष्ठी ‘देश प्रेम व वीररस पर हुई
टीकमगढ़//‘ गायत्री शक्तिपीठ में म.प्र. लेखक संघ की 206 वींे गोष्ठी देश प्रेम,वीररस व नव वर्ष के शुभ आगमन ’ पर केन्द्रित आयोजित की गयी जिसके मुख्य अतिथि सियाराम अहिरवार रहे व अध्यक्षता वरिष्ठ शायर हाजी ज़फ़रउल्ला खां ‘ज़फ़र’ ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.एस शर्मा जी रहे।
सर्वप्रथम हाजी ज़फ़रउल्ला खां ‘ज़फ़र’ ने सर्वधर्म प्रार्थना की-सृष्टिकर्ता एक हो तुम,मंदिर में हो,मस्जिद में एक हो तुम।
ग्राम बल्देवगढ़ से पधारे युवाकवि नीरज कुमार खरे ने पढ़ा-
कैसे कहे शरीफ हो नवाज, अब तो आ जाओ,
अपनी आदतों से बाजं न माने तो बाद में पछताओगे,
और धरती पर पाकिस्तान ढँूढ़ते रह जाओगे।।
गनेश पन्नालाल शुक्ला ने सुनाया -शत-शत नमन गगन के तारों,
दहन किया जिस गोली से,राज तिलक करता हँू मैं,
संपूर्ण राष्ट्र की रोली से हो अमर जवान तुम।
म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने ग़ज़ल’सुनायी-
देश रक्षा के लिए खून बहाने की जगह,
हम लहू दंगो फसादों में बहा देते है।
हम तो सहते है जमान के सितम हँस हँस कर,
हम नहीं वो जिन्हें हालात् रूला देते है।
सचिव रामगोपाल रैकवार ने सुनाया-
जीवन तरु से झर गया और फिर एक पात,
नया वर्ष क्या लाएगा,अच्छे दिन सौगात।
ग्राम बल्देवगढ़ से पधारे कवि कोमलचन्द्र जैन ‘बजाज’ ने पढ़ा-
रे पाक के गद्दारों तुम भारत विजय की सोचो मत।
तुम सोया सिंह जगाओ न, इस सोये सिंह को लोचो मत।
परमेश्वरीदास तिवारी ने कविता पढ़ी-
देश के वीर जवानो तुमको मेरा सौ सौ सलाम।
ग्राम लखौरा से आये कवि गुलाब सिंह यादव ‘भाऊ’ ने पढ़ा नहीं
डरेगे हम शत्रु से नहीं प्यारी जान हम बेटा भारत के।
सीताराम राय ने सुनाया -मेरे वतन की सरहद को कोई छू नहीं सकता,
जो आँख उठाये सरहद पे वो जी नहीं सकता।।
सियाराम अहिरवार ने कविता पढ़ी-
जिस दिन युवा देश के प्रति जागरूक हो जायेगे।
उस दिन मेरे देश के दुश्मन कहीं नज़र नहीं आयेगे।।
पूरन चन्द्र गुप्ता ने पढ़ा-उठो युवाओ भारत माँ के डिजीटल देश बनाना है,
स्मार्ट सिटी बने यहाँ की ट्रेने बुलट चलाना है।
योगेन्द्र तिवारी ‘योगी’ ने पढ़ा-कुछ आदमी के मुद्दे कुर्सी के लिए बने हैं,
कुछ मुद्दे आदमी के,कुर्सी के नीचे दबे है
शांति कुमार जैन ने कविता पढ़ी- जन्म है प्रारब्ध लेकिन शेष जीवन कार्म है,
वेद गीता और कुरान सबका ये ही मर्म है।
दीनददयाल तिवारी ने कविता पढ़ी- मूछें तौ में तीन गुन,
मौ की सोभा होय,लोग डरा के भगत है,मुंछमुढ़ा कहे न कोय।।
आर एस.शर्मा ने कविता सुनायी-समझौतो की बात नहीं अब,
बंदुकों और तोपों का मुँह मोड़ो।
शीघ्र ही अब तो दुश्मन का मुंह तोड़ो।।
शिवचरण उटमालिया ने ग़ज़ल पढ़ी-माँगता खुद जो हाथ फैलाकर।
ऐसा इंसां किसी को क्या देगा।।
बी.एल जैन ने कविता पढ़ी- प्यारा भारत वर्ष हमारा,
देश बड़ा ही नामी है। तीनलोक से प्यारा है यहे सब देशों का स्वामी है।
इनके अलावा पीएल.कड़ा, प्रभुदयाल श्रीवास्तव आदि ने भी अपनी रचनाएँ सुनायी। गोष्ठी संचालन दीनदयाल तिवारी ने किया एवं
सभी का आभार प्रदर्शन सचिव रामगोपाल रैकवार ने किया।
रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’,
अध्यक्ष म.प्र.लेखक संघ,टीकमगढ़,
मोबाइल-9893520965,
शनिवार, 2 जनवरी 2016
.दिनांक 1-1-2016 गनेशगंज टीकमगढ़ में सर्वोदय आश्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सर्वोदयी स्व.चतुर्भुज पाठक एवं बाबू प्रेम नारायण खरे की स्मृति में आयोजिक कार्यक्रम
.दिनांक 1-1-2016 गनेशगंज टीकमगढ़ में
सर्वोदय आश्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सर्वोदयी स्व.चतुर्भुज पाठक एवं बाबू प्रेम नारायण खरे की स्मृति में आयोजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
काव्य पाठ करते हुए म.प्र. लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘रना लिधौरी’
rajeev namdeo rana lidhori
सर्वोदय आश्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सर्वोदयी स्व.चतुर्भुज पाठक एवं बाबू प्रेम नारायण खरे की स्मृति में आयोजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
काव्य पाठ करते हुए म.प्र. लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘रना लिधौरी’
rajeev namdeo rana lidhori
शुक्रवार, 1 जनवरी 2016
(‘ब्लू बैल’ में मनाया गया धूमधाम से न्यू ईयर का जश्न 1-1-2016
rajeev namdeo rana lidhoriमनाने में न्यू ईयर का बड़ा ही महत्व है............राना लिधौरी date-1-1-2016
(‘ब्लू बैल’ में मनाया गया धूमधाम से न्यू ईयर का जश्न)
टीकमगढ़//‘ बैठने में चेयर का, मार्केट में शेयर का, मनाने में ‘न्यू ईयर’ का बड़ा ही महत्व है। यह कविता म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष एवं रेडरोज किड्स केयर स्कूल के प्रिंसीपल एवं ,ख्यातिप्राप्त साहित्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने ब्लू बैल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र रजक उपस्थित रहे। राना लिधौरी ने अपनी हास्य कविताओं से सभी को खूब हँसाया। ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने नये वर्ष की काव्यमय शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी को नव वर्ष का केलेण्डर उपहार स्वरूप भेंट किया गया तथा सभी ने स्वल्पाहार किया तथा बच्चों द्वारा केक काटकर न्यू ईयर का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने किया तथा सभी का आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य सुनील तिवारी ने किया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र सिंह यादव, दीपक सेन, अविनीष तिवारी, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती सीमा सोनी,श्रीमती मिथलेश रजक, कु.पूजा वर्मा, राजनंदिनी अहिरवार, नेहा खरे, मीना कुशवाहा,साविया बानो आदि सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’,
अध्यक्ष म.प्र.लेखक संघ,टीकमगढ़,
मोबाइल-9893520965,
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





























