राजीव नामदेव "राना लिधौरी" हास्य, व्यंग्यकार, ग़ज़लकार,हाइकुकार, लेखक संपादक "आकांक्षा" पत्रिका अध्यक्ष -मप्र लेखक संघ टीकमगढ़ अध्यक्ष- वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़ पूर्व मंत्री- अ.भा.बुंदेलखंड़ साहित्य एवं संस्कृति परिषद टीकमगढ़ डायरेक्टर "आकांक्षा" पब्लिक स्कूल टीकमगढ़ तीन राज्यपालों द्वारा सम्मानित, शताधिक सम्मान प्राप्त। 6पुस्तकें प्रकाशित,13का, 300कवि सम्मेलन में भागीदारी पता- नई चर्च के पीछे शिवनगर कालोनी टीकमगढ़ (मप्र )भारत मोबाइल +91- 9893520965 Email ranalidhori@gmail.com
Rajeev Namdeo Rana lidhorI
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018
गुरुवार, 16 अगस्त 2018
आकांक्षा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
tikamgarh akanksha public school देश की शान मेरी जान है तिरंगा..........राना लिधौरी
आकांक्षा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
टीकमगढ़// देश की शान मेरी जान है तिरंगा, न हिन्दू,न इसाई न मुसलमान तिरंगा।
बँटने न देगे देश खहे जान भी जाये,दुश्मन के लिए मौत का फरमान तिंरगा।।
आपस में भाई चारा हो हिन्दोस्तान में, है अजमते इंसान की पहचान तिरंगा।।
यह रचना ख्यातिप्राप्त कवि राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़ के
ध्वजारोहण के अवसर पर सुनायी। आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ने अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री आर.एस. शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम.एल पाल रिटायर्ड एस.डी.ओ. सिचाई विभाग रहे। आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री आर.एस. शर्मा ने अपने उद्वोधन के कहा कि हमे यह आजादी बहुत ही मुश्किल से मिली है वीर शहीदों ने बहुत कष्ट एवं यातनायें सही तक जाकर हमें आजादी मिली है। हम उन वीरों को हम शत् शत् नमन करते है जिनकी शहादत की वजह से आज हम आजाद हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.एल नामदेव रिटायर्ड एस.डी.ओ. धनीराम सेन, विकास सेन, महेन्द्र यादव,देव कुशवाहा, शिवम् नामदेव, विजय सोनी,राहुल यादव,सरमन विश्वकर्मा, अशोक यादव,गोरेलाल प्रजापति, भगवान दास विश्वकर्मा,घनश्याम सेन,इंद्रा नामदेव,रामवती प्रजापति, सहित सैंकड़ों लोग आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था के संचालक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएँ देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संचालक- ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल टीकमगढ़़
टीकमगढ़ (म.प्र.) मोबाइल-9893520965
E-Mail- ranalidhori@gmail.com
सोमवार, 6 अगस्त 2018
स्व.पन्नालाल जी नामदेव स्मृति हुआ ‘कवि सम्मेलन’
(झाँसी,ललितपुर,गुना,रामगढ़,जतारा,बल्देगढ़,पलेरा,निवाड़ी, नदनवारा से आये कवि)
टीकमगढ़// स्व.पन्नालाल जी नामदेव स्मृति पंचम सम्मान समारोह एवं साहित्यिक संस्था म.प्र.लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ के ‘कवि सम्मेलन ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी, टीकमगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें सरस्वती बंदना ने पढ़ी-
ललितपुर से आये शायर मो.शकील ने ग़ज़ल पढ़ी-
वो साजिशें फसाद कराने में लगे है।
हम अम्न के चिराग़ जलाने में लगे है।।
नदनवारा से आये गीतकार शोभाराम दांगी ने सुनाया-
बेई मिट्टी बेई खान जामें हते भौतई ज्वान।
राम,कृष्ण, गौतम, गांधी की राखें रइयों आन।।
जतारा केे ओज युवा कवि महेन्द्र चैधरी ने पढ़ा-
देश का संविधान और कानून कहाँ खो जाता है
जब रोटी की खातिर बेटी का सौदा हीो जाता है।।
निवाड़ी के अजय सिंह परिहार ने पढ़ा-
हिन्दू, मस्लिम, सिक्क,इसाई हर चमन खिले भारत में।
कहीं मरू में इस दुनियां में पर जन्म मिले भारत में।।
ललितपुर के.के पाठक ने ने पढ़ा-
काश है ढोर होते,इधर उधर मुँह मारते खाते पीते सोते।।
पलेरा के रविन्द्र यादव ने पढ़ा-
रास्ते है तुमसे और मंजिलें है तुमसे माँ।
है चल रही जो जिन्दगी,हर सिलसिले है तुमसे माँ।।
गुना के मातादीन यादव ‘अनुपम’ ने पढ़ा-
भारत देश हमारा, हमें प्राणों से प्यारा।।
अनवर खान साहिल ने पढ़ा-
हाँ यकीनन है माँ मिरी हिन्दी,ऐ जो उर्दू है मेरी खाला।।
इनके आलावा श्री झाँसी से आये कवि डाॅ. श्री गौरी शंकर उपाध्याय ‘सरल’, यदुकुल नंदन खरे बल्देवगढ़, कोमल चन्द्र बजाज बल्देवगढ़, रामसहाय राय रामगढ़, सियाराम अहिरवार, जी.पी.शुक्ला, शिवचरण उटमालिया, डाॅ. रूखसाना सिद्दीकी, परमेश्वरीदास तिवारी अजीत श्रीवास्तव,हरिविष्णु अवस्थी,एन.डी सोनी, वीरेन्द्र चंसौरिया, सीताराम राय,व्ही.व्ही बगेरिया, आर.एस शर्मा, रामगोपाल रैकवार, विजय मेहरा,.एल.जैन, पूरचन्द्र गुप्ता, आदि ने भी अपनी रचनाएँ सुनायी। कवि सम्मेलन का संचालन कवि राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’ ने किया
तथा सभी का आभार सी.एल नामदेव रिटायर्ड एस.डी.ओे ने किया।
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965
रविवार, 5 अगस्त 2018
स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान झाँसी के डाॅ.उपाध्याय को मिला 2018
rajeev namdeo rana lidhori tikamgarh
स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान झाँसी के डाॅ.उपाध्याय को मिला
स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति सम्मान डाॅ.के.पी. त्रिपाठी को मिला
‘आकांक्षा’ पत्रिका के अंक 13 का हुआ विमोचन
यदुकुल नंदन खरे की कृति ‘आपके शहर में’ का हुआ विमोचन’
टीकमगढ़// स्व.पन्नालाल जी नामदेव स्मृति पंचम सम्मान समारोह एवं साहित्यिक संस्था म.प्र.लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ का ‘वार्षिक उत्सव’ एवं कवि सम्मेलन रविवार दिनांक 5 अगस्त 2018 समय दोपहर 2 बजे से ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,नई चर्च के पीछे,शिवनगर कालोनी, टीकमगढ़ में होकर आयोजित किया गया जिसमें ग्यारह सौ रूपए सम्मान राशि का ‘स्व.पन्नालाल जी नामदेव पंचम स्मृति साहित्य सम्मान’ झाँसी उत्तरप्रदेश के डाॅ. गौरी शंकर उपाध्याय ‘सरल’ को प्रदान किया गया एवं स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति सम्मान 2018 टीकमगढ़ के इतिहासकार डाॅ.के.पी. त्रिपाठी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झाँसी उत्तरप्रदेश के डाॅ. गौरी शंकरउपाध्याय ‘सरल’ रहे एवं अध्यक्षता डाॅ. के.पी त्रिपाठी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में ललितपुर कवि के.के.पाठक एवं मो.शकील रहे। इस अवसर पर राना लिधौरी द्वारा संपादित जिले की एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ के अंक 13 (2018) का विमोचन एवं यदुकुल नंदन खरे बल्देवगढ़ के कहानी संग्रह ‘आपके शहर में’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन कवि सम्मेलन के संयोजक व लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’ ने किया। इस अवसर पर ब्रजभूषण सोनी बी.आर.सी., प.हरिविष्णु अवस्थी,के.के. भट्ट एडवोकेट, आर.एस शर्मा, यदुकल नंदन खरे बल्देवगढ़, जफरउल्ला खां, विजय मेहरा,रामगोपाल रैकवार,परमेश्रीदास तिवारी,सरमनलाल पुरोहित एडवोकेट,कोमलचन्द्र बजाज,विकास नापित,वीरेन्द्र चंसौरिया, राजेन्द्र विदुआ,जी.पी.शुक्ला,एन.डी.सोनी,अजय ंिसह परिाहर निवाडी,रामसहाय राय रामगढ़,महेन्द्र यादव जतारा, सियाराम अहिरवार,सी.एल नामदेव,शिवम् नामदेव, सुरेश यादव,पूरन चंद्र गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक- ‘आकांक्षा’ पत्रिका
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ
संयोजक-पन्नालाल नामदेव स्मृति स.समिति,टीकमगढ़
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965
E-Mail- ranalidhori@gmail.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)










































































