Rajeev Namdeo Rana lidhorI

सोमवार, 24 फ़रवरी 2014

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी 181वीं गोष्ठी 'ग़ज़ल


दिनांक-23.2.2014 को  टीकमगढ नगर की ख्यातिप्राप्त सुप्रसिद्ध साहितियक संस्था म.प्र.लेखक संघ की 181वीं गोष्ठी 'ग़ज़ल पर केनिद्रत कवि शांतिकुमार जैन के निवास पर आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त ग़ज़लकार हाजी ज़फ़रउल्ला खां'ज़फ़र ने की तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार न्याय विद श्री अनुपम श्रीवास्तव 'निरूपम रहे।
 जिसमें म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव 'राना लिधौरी ने 'ग़ज़ल सुनाते हुए-  
          अजी वोटों की ख़ातिर ही तो दंगे कराये है।
          यही तो वो मसीहा है जिन्होंने घर
जलाये है।
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी 181वीं गोष्ठी 'ग़ज़ल 
 

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2014

'हिन्दी सेवा समिति,टीकमगढ़ द्वारा अयोजित कवि गोष्ठी में कवि राजीव नामदेव 'राना लिधौरी काव्यपाठ



.दिनांक-11-2-2014 टीकमगढ़ (म.प्र.) में 'हिन्दी सेवा समिति,टीकमगढ़ द्वारा अयोजित कवि गोष्ठी में कवि राजीव नामदेव 'राना लिधौरी काव्यपाठ करते हुए व 'माँ सरस्वती भूषण सम्मान ग्रहण करते हुये। अध्यक्षता पं.हरगोविन्द विश्व (सागर) मुख्य अतिथि डा.सुमित सहयोगी ज्यौरा(मुरैना), गोष्ठी का संचालन पकंज जैन 'अंगारा ललितपुर ने किया तथा सभी का आभार व्ही.व्ही.बगेरिया ने व्यक्त किया।
     

बुधवार, 5 फ़रवरी 2014

संत नामदेव महाराज जी टीकमगढ़




संत नामदेव महाराज जी
संत नामदेव महाराज जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति
 
टीकमगढ़ तालदरवाजा सिथत संतशिरोमणि नामदेव महाराज जी की आज प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति दी गयी।जिसमें समाज के हजारों की सख्ंया के लोग शामिल हुये इसके पूर्व सुवह से ही चण्डी पाठ,अन्नादिवस,पीठ पूजन,आदि र्धार्मिक कार्य किये गये। नामदेव समाज के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,सी.एल.नामदेव,सीताराम, रामसेवक, सुरेश, सुनील,जगदीश, भगवान दास,जडी़,जितेन्द्र ब्रजगोपाल आदि सहित हजारों की संख्या में नामदेव समाज के बंधुओं ने धर्म लाभ लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव नामदेव 'राना लिधौरी ने दी। कल 6फरवरी को कन्याभोज,ब्रम्हण भोज एवं भण्डारा होगा।

        रपट- राजीव नामदेव 'राना लिधौरी

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी-देश रक्षा के लिए खून बहाने की जगह


Date-26-1-2014 टीकमगढ़ नगर की ख्यातिप्राप्त सुप्रसिद्ध साहितियक संस्था म.प्र.लेखक संघ 
की 180वीं गोष्ठी 'देशपे्रम व वीर रस पर केनिद्रत
 म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव 'राना लिधौरी  ने 
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी-देश रक्षा के लिए खून बहाने की जगह

 'ग़ज़ल सुनायी-
                देश रक्षा के लिए खून बहाने की जगह,
                हम लहू दंगे फसादों में बहा देते है।
                हम तो सहते है जमाने के सितम हँस हँसकर,
                हम नहीं वो जिन्हें हालात रूला देते है।

सोमवार, 27 जनवरी 2014

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी-ग़ज़ल-''आचरण मित्रो

      ग़ज़ल-''आचरण मित्रो
वो तितलियों को सिखाता है व्याकरण मित्रों।
खुद जिसका गंदा देखो है आचरण मित्रो।।

ये जीवन सफल हो जायेगा तुम्हारा मित्रो।
करो ध्यान,पूजा,जाओ उसकी शरण मित्रो।।

ढूँढे से न मिलती अब शुद्धता कहीं पे।
दूषित हो गया है कितना वातावरण मित्रो।।

मंदिर,मसिज़द हो या गिरजा,जिनालय।
सब उसका ही तो अंश है हर कण मित्रो।।

अपने ही अंदर खोजे, है खुशियाँ अपार।
दूसरों की खुशियों पे करा न अतिक्रमण मित्रो।।

सच कभी छिपता नहीं आयेगा ही सामने।
अच्छा है झूठ का खुद हटा दो आवरण मित्रो।।

तुम एक ही जगह पे ठहरे हुए क्यों 'रानां।
ये वक़्त कितना बदल रहा हर क्षण मित्रो।

    -राजीव नामदेव 'राना लिधौरी
      संपादक 'आकांक्षा पत्रिका
      अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
    शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
       पिन:472001 मोबाइल-9893520965
 E Mail-   ranalidhori@gmail.com
 Blog - rajeev rana lidhori.blogspot.com

सोमवार, 20 जनवरी 2014

राजीव नामदेव ''राना लिधौरी' की 'बुन्देली क्षेत्रिय बोली में 10 हायकू

  (1)
  ओड़छौ धाम,
वृन्दावन सौ गाँव।
राजा है राम।। 
 (2)
बुन्देली बानी,
सुनतन लगत।
एनर्इ नौनी।।  
(3)
काम ना आनें,
सबर्इ माया जर्इं।
धरी रै जानें।।   
(4)
कैसों जमानों,
करूं थरार्इ कानों।
कै,कै,के हारे।।
  (5)
 वितनी सुनो,
हे शारदा मइया।
लाज रखैया।। 
 (6)
रामायन कौ,
भूले लोग,करत।
महाभारत।।  
(7)
हीरा सी मोड़ी,
आज लरकन से।
होत है नौनी।। 
 (8)
मूढ़ है फूटौ,
साँची-साँची कतते।
कलजुग में।।
 (9)   
चली धनियाँ,
पहन पैजनिया।
भरैं पनियाँ।। 
 (10)  
वसंतोत्सव,
बुन्देली बिखरी।
बसारी गाँव।I        
    
 राजीव नामदेव 'राना लिधौरी        
संपादक 'आकांक्षा पत्रिका      
 अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़   
   शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़(म.प्र.)    
    भारत,पिन:472001 मोबाइल-9893520965
E Mail-   ranalidhori@gmail.com
 Blog - rajeev rana lidhori.blogspot.com

रविवार, 19 जनवरी 2014

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी-अर्ज किया है

यूँ तो आदमी ने जमीं से चाँद की दूरी है नापी।
लेकिन आदमी से आदमी के बीच की दूरी बड़ी।।       
              राजीव नामदेव 'राना लिधौरी     
              संपादक 'आकांक्षा पत्रिका     
             अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़  
           शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)  
          पिन:472001 मोबाइल-9893520965    
 E Mail-   ranalidhori@gmail.com 
Blog - rajeev rana lidhori.blogspot.com