Rajeev Namdeo Rana lidhorI

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

Rana lidhori Kavita parte 29-12-2013

Rajeev namdeo Rana lidhoriRana Lidhori Kavita parte 29-12-2013 
MPLS Gosthi-179 Tikamgarh M.P.
              दोहा-
राना पत्नी राखिए बिन पत्नी सब सून।
 पत्नी गयी माइके तो मिलता नहीं सकून।।.
                                      -राजीव नामदेव राना लिधौरी
 

Happy new year

Happy new year
आपको सपरिवार नव वर्ष के शुभागमन पर मेरी तरफ से एवं साहितियक संस्था 'म.प्र.लेखक संघ जिला इकार्इ टीकमगढ़ की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें-

कविता- नव वर्ष की शुभकामनाये-
        नया वर्ष लेकर आया,उम्मींदों का मेला।
        नये विचार हो, नये सृजन का होवे रेला।।
        जि़न्दगी आपकी फूलों सी महकती रहे।
        सब दिन-रात अच्छे गुजरे हो न कोर्इ झमेला।।

                000
    
     राजीव नामदेव 'राना लिधौरी
    संपादक 'आकांक्षा पत्रिका
      अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
    शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
       पिन-2001 मोबाइल-9893520965
      E Mail-   ranalidhori@gmail.com
 Blog - rajeev  rana lidhori.blogspot.com

बुधवार, 11 दिसंबर 2013

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी-गध व्यंग्य -''आधुनिक शब्दकोश

गध व्यंग्य -''आधुनिक शब्दकोश
                         (व्यंग्य-राजीव नामदेव 'राना लिधौरी)               
                हम वर्तमान में 'मोबाइल एवं 'इंटरनेट युग में जी रहे है। समय इतनी तेजी से बदल रहा है कि पूछो मत, शब्द अपने वास्तविक अर्थ खोते जा रहे है उनकी परिभाषाये बदल गयी है। वही घिसेपिटे शब्द सुन-सुनकर आदमी बोर होने लगा है। इसलिए कुछ शब्द जो बहुत ज़्यादा उपयोग में आने लगे है उनके अर्थ एवं परिभाषाएँ लोगों ने अपने हिसाब से रख ली है। हम यहाँ कुछ मजेदार एवं बहुत अधिक प्रयोग में होने वाले आम बोलचाल वाले कुछ प्रचलित शब्दों के अर्थ एवं नयी परिभाषाएँ प्रस्तुत कर रहे है, जो कि आपको अवश्य ही पसंद आयेगी।
                नेता-गिरगिट का साथी,कहीं-कहीं गाली के रूप में भी इस शब्द का उपयोग  किया जाता है, लेकिन सुख सुविधाओं में भगवान इन्द्र से भी बड़ा। वोट-नोट या चोट से खरीदने का साधन। मतदान-जिसकी लाठी उसकी भैंस। केले का छिलका-जमीन से भैंट कराने वाला दलाल या धूल चटाने वाला। कम्प्यूटर- जल्दी चश्मा लगाने या अंधे होने की मशीन। चाय-कलयुग का अमृत।शराब अमीरों का फैशन और गरीबों की टेंशन। पालीथिन-गाय को मारने का फ्री का जहर। प्रेम विवाह-पहले बेस्ट फिर नेक्सट। विवाह-लड़काे के लिए बंधन और लड़कियों के लिए आखिरी मंजि़ल। इंटरनेट-घर बैठे ही बच्चों को शीघ्र वयस्क बनाने का साधन। चैलन-अश्लीलता दिखाने एवं अंधविश्वास बढ़ाने का सुलभ साधन। चश्मा-आँखों का पिंजरा। जेल-बिना किराये का घर। पडौ़सी-सबसे बड़ा दुश्मन सबसे अधिक ज्वलनशील(जलने वाला) पदार्थ। पैसा-जिसके पास जितना अधिक होता है उसकी चाहत उतनी ही अधिक बढ़ जाती है। भार्इ -आज बनते कसार्इ। दलाल- नहीं करते मलाल।
                हवार्इ जहाज-मनुष्य का पालतु पक्षी। टार्इ-बिना गुनाह की फाँसी, टी.व्ही.-बच्चों को बिगाड़ने का साधन। मास्टर-स्कूल की बजाय घर में टयूशन पढ़ाने में मास्टर, मेहनत-गरीब का आभूषण। मच्छर-बिना बुलाये मेहमान। मोबाइल- बहरे (रोगी) होने की अत्याधुनिक मशीन। र्इमानदारी-यह शब्द अब धरती से अदृश्य हो गया है, लेकिन कहीं-कहीं पर 'र्इद के चाँद की तरह दिखार्इ पड़ता है।
                    झगड़ा-वकीलों का कमाऊ पूत। ब्यूटी पार्लर- जहाँ औरतें अपने बुढ़ापे से लड़ती है। पंखा(सीलिंग फेन)-आत्महत्या करने का सर्वाधिक प्रयोग किये जाने वाला घर में उपलब्ध साधन। रिश्वत-अपना काम कराने का सोर्टकट रास्ता। गिफ्ट-रिश्वत का आधुनिक रूप। फिल्में- अश्लीलता का ज़हर। विज्ञापन-लालच का जाल। बाबू-घूस लेन के लिये है साबू(कामिक्स चाचा चौधरी का साथी केरेक्टर)। पेट्रोलडीजल-अनमोल दृव्य। गैस सिलेण्डर-सीधी लाइन लगाना सिखाता है। लाइट- बिल कराता हुलिया टाइट। बेलन-महिलाओं सबसे प्राचीनतम हथियार। कालेज गर्ल-नेत्र भोजन। पत्नी-घर की मुर्गी दाल बराबर। खूबसूरत पड़ोसन-शुभ प्रभात। प्रेमिका का भार्इ-बिना वर्दी का पुलिसवाला। पुलिस-वर्दी वाला गुंडा। शिक्षण संस्थान-हो गये अब पसरट की दुकान। भारतीय रेल-आदमी रूपी भेड़-बकरियों ठेलम-ठेल। पानी- गर्मियों में याद दिलाये नानी। रोड वेज की बसे-कछुवा से धीमी चाल। क्रिकेट-आधुनिक जुआ (सटटा) खेलने का सुलभ साधन। क्रिकेट खिलाड़ी-फिसिंक्ग एवं विज्ञापन में हीरो खेलने में जीरो। हाकी-क्रिकेट के ऊपर उगा परजीवी पौधा।
        0000   
-राजीव नामदेव 'राना लिधौरी
    संपादक 'आकांक्षा पत्रिका
      अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
    शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
       पिन:472001 मोबाइल-9893520965
E Mail-   ranalidhori@gmail.com
 Blog - rajeev  rana lidhori.blogspot.com
   

गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

कवि परिचय-राजीव नामदेव 'राना लिधौरी, टीकमगढ़


नाम                   -  राजीव नामदेव ''राना लिधौरी
माता पिता का नाम -  श्रीमती मिथलेश नामदेव 
पिता का नाम- श्री सी. एल. नामदेव
पत्नी का नाम      -  श्रीमती रजनी नामदेव            
संतान-          कु. आकांक्षा एवं कु. अनुश्रुति
जन्मतिथि          -  15 जून 1972 (लिधौरा)
शिक्षा              -  बी.एससी.(कृषि) .एम.ए.(हिन्दी), पी.जी.डी.सी.पी.ए.(कम्प्यूटर)
मानद उपाधियाँ     -  डी.एस-सी.ई.(डांक्टर आफ साइंस एलिमेन्टोपँथी)(अमरावती), विधावाचस्पति,(प्रतावगढ),साहित्याचार्य (अहमदाबाद),आचार्य (पानीपत), काव्य महारथी,(हैदराबाद),  
'काव्य भूषण(सतना),'कवि कोकिल(हैदराबाद)
शौक         -   कविताये, ग़ज़लें,आलेख लिखना-पढ़ना,माचिस,सिक्के एंव टिकिट संग्रह करना
मुख्य विधा    -   हास्य एवं श्रृंगार रस में कविताएँ एवं ग़ज़लें लिखना।
विधा          -   कविताये, गजल, व्यग्ंय ,दोहे, क्षणिकाये, हाइकु, व्यंग्य, लघुकथा, कहानी एवं आलेख लिखना
साहित्य यात्रा   -  लगभग 3000 से अधिक कवितायें, ग़ज़लों एवं लेखों आदि की रचना 

प्रकाशित काव्य संग्रह
 (1) ''अर्चना(बहुरंगी कविता संग्रह) सन-1997
 (2) ''रजनीगंधा(हाइकु संग्रह) सन-2008
  (3) 'नौनी लगे बुंदेली (बुंदेली हाइकु संग्रह) सन-2010             (विश्व का बुंदेली का प्रथम हाइकु संग्रह) 
(4) राना का नज़राना (ग़ज़ल संग्रह)-20010
(5) लुक की बीमारी (बुंदेली व्यंग्य संग्रह)-2017
(6) साहित्यिक वट वृक्ष (हिन्दी व्यंग्य संग्रह) 2018
(7) बुंदेलखंड की घुमक्कड़ी (आलेख व यात्रा संस्मरण ) -2021
(8) उकताने (बुंदेली दोहा संग्रह )-2022

संपादक    - 
 (1)'आकांक्षा पत्रिका (टीकमगढ़) (सन 2006 से अब तक)    
(2)'अनुश्रुति बुंदेली त्रैमासिक ई-पत्रिका (2021)
(3) 'संगम पत्रिका (2001)
 
(4) 'सृजन पत्रिका (2003)  
(5)'अनुरोध पत्रिका (2004)
 (6) 'नागफनी का शहर (व्यग्ंय संकलन)(2003)
(7) 'बुंदेलखंड के आधुनिक कवि (काव्य संकलन)(2022)

ई-बुक- अब तक 129 ई-बुक का संपादन एवं प्रकाशन

उपसंपादन    -(1) 'दीपमाला' पत्रिका (सतना) (2000) (2) 'जज़्बात (ग़ज़ल संकलन)(2004) 
 (3)'श्रोता सुमन   (उन्हेल) (2002)
 (4) 'चारू चंचला पत्रिका  (तालबेहट) (क्षेत्रिय संपादक)(2005) 
(5)''अभी लंबा है सफर(काव्य संकलन)(2003)

प्रकाशाधीन संग्रह- (1) बुंदेली को लोककथाएं
      (2) तीर निशाने पर (क्षणिका संग्रह)
      (3) बड़ा ही महत्व हैं (बाल कविता संग्रह)  (4) पूंछ हमारी होती (पध व्यंग्य) (5) 'त्रिशूल( हाइकु संग्रह) (6) आदमी का कुत्तापन (गध व्ंयग्य संग्रह)   (7) कस्तूरी की महक (कुण्डली)  (8) बिजनिस (लधुकथा संग्रह)
    (9) अनुश्रुति (कहानी संग्रह)  (10) परियाे के देश में (बाल कहानी संग्रह) (11) दोहा शतक ।    
             
रचना प्रकाशित  - हिन्दुस्तान टाईम्स, अंगे्रजी संस्करण (भोपाल) जनवाणी (पंजाबी), सरिता, कादंबिनी, जहांनवी, सरस सलिल,वनिता,सत्यकथा,निरोगधाम, आज,जागरण,भास्कर,नवभारत,अमर उजाला, लोकमत,सहित देश की 3000 लब्ध प्रतिषिठत पत्र-पत्रिकाओं में लगभग तीन हजार से भी अघिक रचनाओं एवं लेखाे का प्रकाशन।
कवि सम्मेलन          - 600 से अधिक अ.भा.कवि-सम्मेलनों एवं संगोष्ठियों में सफल भागीदारी
ब्लाग पाठक:- 84 देशों के 106500पाठक एवं  सोशल मीडिया पर दो लाख से अधिक पाठक है।
प्रसारण       - ई. टी.व्ही.,सहारा,दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के छतरपुर केन्द्र में काव्य पाठ एवं माचिस संग्रह का प्रसारण।
अध्यक्ष    - मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला ईकाई
 टीकमगढ़    
अध्यक्ष- वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
पूर्वपाध्यक्ष- म.प्र.तुलसी साहित्य अकादमी जिला इकाई टीकमगढ़
पूर्व सचिव- अखिल भारतीय बुंदेलखंड साहित्य एवं संस्कृति परिषद टीकमगढ़

आजीवन सदस्य       -
(1) मध्यप्रदेश लेखक संघ (भोपाल)
 (2) साहितियक,सांस्कृतिक कला संगम अकादमी,परियावा (उ.प्र.) 
(3) 'निर्दलीय' समाचार पत्र (भोपाल)
 (4) 'जर्जर कश्ती' पत्रिका (अलीगढ़)     
   (5) 'मकरंद' पत्रिका (नोएडा)

सलाहकारमार्गदर्शक -  1.निर्दलीय (भोपाल)
 2.नामदेव क्षत्रिय संकल्प (जबलपुर)
 3. भावार्पण(सतना) 4 .युवावाणी (मैनपुरी)   
 5. तमन्ना (नागपुर)  6. साहित्य सागर (कोरिया)
 7. ठेगें पर सब मार दिया (इलाहाबाद)

विशेष      -     1. राना लिधौरी विश्व़ के प्रथम हाइकुकार हैं जिनका बुंदेली में हाइकु संग्रह (नौनी लगे बुंदेली) प्रकाशित हुआ है।
        2.''स्वतंत्र क़लम (टीकमगढ़) समाचार पत्र में स्वयं का स्थायी कालम 'तीर निशाने पर सन 2004 से 2008 तक नियमित प्रकाशित।
3- अब तक 296 गोष्ठियों का संयोजन/संचालन

सम्मान,पुरस्कार - 18 प्रदेशों से 164 साहितियक सम्मान प्राप्त।        
 कुछ प्रमुख उपलबिधयाँ निम्न है-
(1)-मप्र साहित्य अकादमी का 51000रुपये का श्री छत्रसाल पुरस्कार-2021, भोपाल
(2-) शांति देवी पुरस्कार (5000रु.)महामहिम राज्यपाल म.प्र. आदरणीया शांति बेन जी पटेल द्वारा भोपाल में सम्मानित।
(3) ''देवकी नंदन माहेश्वरी स्मृति सम्मान 2005,साहिति्यक संस्था 'म.प्र.लेखक संघ,भोपाल द्वारा म.प्र.के महामहिम  राज्यपाल श्री बलराम जखड़ जी के कर कमलों द्वारा (23.10.2005 को भोपाल में)   
(4) ''दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान 2010,अ.भा.हिन्दी साहित्य सम्मेलन,गाजियाबाद द्वारा म.प्र.के महामहिम पूर्व राज्यपाल डा.भीष्म नारायण सिंह़ जी के कर कमलों द्वारा (22.10.2010 को गाजियाबाद में)   
(5) टी.व्ही. चैनल र्इ.टी.व्ही. के प्रसिद्ध हास्य प्रोग्राम 'गुदगुदी में दिनांक 12.11.2005 एवं 17.12.2005 को दो एपीसोड में हास्य कविताओं का प्रसारण।  'गुदगुदी प्रोग्राम एक साथ 12 चैनलों में प्रसारित किया जाता है।
(6) स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार (2000रु) भारत सरकार केन्दीय नारकोटिक्स ब्यूरो, ग्वालियर (15.8.2007)
(7) स्व.पं.राधिका प्रसाद पाठक हाइकु सम्मान 2011 (2100रू) कादम्बरी संस्था जबलपुर द्वारा (27.11.2011)
(8) पहला बुंदेली पुरस्कार औसर उरई 2012 (स्व.काशीराम वर्मा व स्व.रजपुरा देवी स्मृति सम्मान-2012)
(9) कविवर मैथिलीशरण गुप्त (मथुरा) 1998      
 (10) हिन्दी विधारत्न भारती सम्मान (प.सरगुजा) 1999   
(11) महानुभाव ग्रन्थोत्तेजक पुरस्कार (अमरावती) 2000   
(12) साहित्यकला विधालंकार सम्मान (मथुरा)1999 (13) काव्य शिरोमणि सम्मान (सतना)
 (14)'काव्य वर्तिका सम्मानअजय प्रकाशन द्वारा वर्धा,(म.राष्ट्र)(2005)
(15) लेखक श्री सम्मान (बैतूल) (1998)      
  (16) सुरभि साहित्य सौरभ सम्मान श्री 1997(मुम्बर्इ)        (17)'काव्य कृति सम्मान (रारू,इन्दौर) 2000
(18) काव्य वैभव श्री सम्मान (नागपुर)1999      
   (19) काव्य रत्न सम्मान (बैतूल) 2001       
    (20) काव्य किरीट सम्मान (जालौन)1998
(21) काव्य विभूति सम्मान (प.सिंहभूमि)(1999) 
   (22) काव्य रसिक सम्मान (बैतूल)2002         
   (23) सरस्वती साहित्य सौरभ सम्मान 1999 (गोरखपुर)
(24) चकित साहित्य सम्मान (भिण्ड)1998    
    (25) साहित्य सम्मान 2000 (गुना)       
(26) साहित्य शिरोमणि सम्मान (खण्डवा)2001
(27) सृजन सम्मान 2000 (राजगढ़)             (28)'सारस्वत साहित्य सम्मान भारतीय वा³मय पीठ साहितियक संस्था,कोलकाता (प.बंगाल) (2005)    
(29) 'साहित्य गौरव श्री सम्मान(टीकमगढ)(2004़)  (30)''मयूर आवार्ड 2005,मयूर कला मंडल,टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित (2005)
(31) सृजनिका (नव भारत,जबलपुर) से प्रथम पुरस्कार(1994)              
  (32) माण्डवी प्रकाशन व मनु कैसेटस,गाजियाबाद (उ.प्र.) द्वारा सम्मानित (2000)
(33) 'यही है फुलटेंशन (मर्इ2005) (मुंबर्इ) द्वारा आयोजित परिचर्चा,में प्रथम पुरस्कार मिला। (मर्इ 2005)
(34) 'शीर्षक बताओ प्रतियोगिता 'जाह्नवी पत्रिका (नर्इ दिल्ली) में द्वितीय पुरस्कार मिला (फरवरी 2005)
(35) ''प्रोत्साहन पुरस्कार(2002),जैन महिला दर्श पत्रिका द्वारा श्रेष्ठ कविता रचना पर,लखनऊ (उ.प्र.)
(36) 'अखिल भारतीय' कविता प्रतियोगिता 2005 में तृतीय स्थान, डा.जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान,बडनगर,उज्जैन (म.प्र.)       
(37) ''सांत्वना पुरस्कारअखिल भारतीय हाइकु प्रतियोगिता में चौथा स्थान जैमिनी अकादमी,पानीपत,(हरियाणा) (2003)
(38) ''सांत्वना पुरस्कारअखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता में चौथा स्थान, स्व.अनत रमेश स्मृति,दिल्ली (2007)
(39) दीपांशु साहित्य कला परिषद (इटावा) द्वारा सम्मानित एवं पुरूस्कृत (1995)
(40) एशिया मानव अधिकार शिक्षा संस्थान भोपाल द्वारा टीकमगढ़ एवं जतारा में सम्मानित (2001)
(41) विमोचन समारोह संयोजन समिति,पृथ्वीपुर,टीकमगढ़ (म.प्र.) द्वारा सम्मानित (2001)
(42) शेरे बुन्देल अमर शहीद नारायण दास खरे जन जागरण समिति,टीकमगढ़ द्वारा प्रशसित्र पत्र (2004)
(43) म.प्र.क्रांतिकारी जनजागरण समिति(रजि.),टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित (2005)
(44) 735वीं 'नामदेव जयंती पर नामदेव समाज टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित (2005)
(45) म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति टीकमगढ़ द्वारा दो बार सम्मानित(2007) एवं 'नोनी लगे बुन्देली कृति पर पुन: (2010)
(46) ''हू ज हू इन मध्यप्रदेश (जन परिषद भोपाल) सामान्य ज्ञान पुस्तक में परिचय शामिल (1997)
(47) अ.भा.राष्ट्रभाषा सम्मेलन 2009 हम सब साथ साथ, नई दिल्ली द्वारा(झाँसी) में 'हिन्दी सेवी सम्मान    (2009)
(48) 'ईमान तंजीम टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित (2009)     (49) माधव सम्मान 2008(टीकमगढ)
(50) 'लोक भाषा शिखर सम्मान 'निर्दलीय समाचार पत्र समूह प्रकाशन,भोपाल द्वारा सम्मानित (4.7.2010)
(51) 'साहित्य शलाका सम्मान 'म.प्र. लेखक संघ जिला इकार्इ गुना द्वारा सम्मानित (11.10.2011)
(52) स्व.दाऊ सरदार सिंह स्मृति 29वीं श्रृद्धाजंलि समारोह टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित (16.12.2011)
(53) पाठयक्रमों में अनेकों रचनाएँ शामिल
(54) अंग्रेजी, पंजाबी,बांग्ला, मराठी,उर्दू, बुंदेली, बघेली, हिंदी आदि अनेक भाषाओं में रचनाएं अनुदित।

सम्प्रति:-
(1) संपादक- 'आकांक्षा पत्रिका 
(2) संपादक- 'अनुश्रुति बुंदेली त्रैमासिक ई-पत्रिका
  (3) अध्यक्ष म.प्र.लेखक संघ जिला इकाई
टीकमगढ़ (सन 2002 से अब तक) 
(4)- अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
(5)एडमिन- जय बुंदेली साहित्य समूह टीकमगढ़
(6) डायरेक्टर- आकांक्षा पब्लिक स्कूल टीकमगढ़
(7)- पूर्व महामंत्री- अ.भा.बुंदेलखंड साहित्य एवं संस्कृति परिषद टीकमगढ़
     पता     :-संपादक 'आकांक्षा पत्रिका,नई चर्च के पास,शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़,म.प्र.(भारत) 
 मोबाइल-9893520965, 8871215545  

E Mail- ranalidhori@gmail.com  
Bloggs-rajeev namdeoranalidhori. blogspot.com


प्रमुख सम्मानों की झलकियां-


सोमवार, 2 दिसंबर 2013

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी-व्यंग्य स्तम्भ-शर्म इनको मगर आती नहीं (12)

राजीव नामदेव 'राना लिधौरी का 
                    व्यंग्य स्तम्भ-शर्म इनको मगर आती नहीं (12)
                              (सन्दर्भ-तेजपाल और महिला पत्रकार का आरोप)

    (12)- भेडिये की खाल में-
        तेजपाल
        पत्रकारिता की आड में,
        भेडिये की खाल।
        कोशिश की थी
        उड़ाने की माल से माल,
        लो हो गये खुद ही
        अब इज़्जत से कंगाल।।
            000
    
     राजीव नामदेव 'राना लिधौरी
    संपादक 'आकांक्षा पत्रिका
      अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
    शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
       पिन:472001 मोबाइल-9893520965
     E Mail-   ranalidhori@gmail.com
 Blog - rajeev  rana lidhori.blogspot.com