Rajeev Namdeo Rana lidhorI

रविवार, 12 जनवरी 2020

म.प्र.लेखक संघ की 256वीं कवि गोष्ठी विवेकानंद जयंती पर Date 12-1-2020

                   म.प्र.लेखक संघ ने की विवेकानंद जयंती पर कवि गोष्ठी- 
(म.प्र.लेखक संघ की 256वीं कवि गोष्ठी) Date 12-1-2020
(स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगायी़)

टीकमगढ़// नगर सर्वाधिक सक्रिय साहित्यिक संस्था म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ की बेनर तले स्वामी विवेकनंद जयंती पर कवि गोष्ठी डे केयर राजमहल परिसर आयोजित की गयी। अध्यक्षता  वरिष्ठ साहित्यकार श्री बी.एल जैन ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि अवध बिहारी श्रीवास्तव रहे जबकि विशिष्ट अतिथि देवीनगर से पधारे कथावाचक एवं साहित्यकार भगवत दास ‘रामायणी’ रहे। इस अवसर पर बी.एल. जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी पर केन्द्रित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगायी जिसे सभी ने खूब सराहा। विदवानों द्वारा विवेकानंद पर अपने विचार प्रकट किये गये ततपश्चात् एक सरस कवि गोष्ठी हुई।
माँ सरस्वती की वंदना के पश्चात् कवि सीताराम राय ‘सरल’ ने रचना पढ़ी-
विवेकानंद ने अलख जगाई, जग में परचम दयो फहराई।।
  देवीनगर से पधारे साहित्यकार भगवत दास ‘रामायणी’ पढ़ा-मेरा उजड रऔ सिंगार,तुमरी माता रइ पुकार।।
नदनवारा के गीतकार शोभराम दांगी ‘इन्दु’ ने गीत पढ़ा- रमुआ के नन्ना सें मनटोला कैरव।
ंिहंद के ज्वानन ने होरा सौ भूंज दऔ।।
म.प्र.लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने विवेकानंद पर हाइकु सुनाये- 
तुम्हें वंदन/युवाओं के आदर्श/विवेकानंद।
महापुरुष/शत् शत् नमन/विवेकानंद।।
                      युवा दिवस/तुम्हें समर्पित /मनाते हम।।
बल्देवगढ़ से पधारे यदुकुल नंदन खरे ने पढ़ा- दोस्तों में जीरों से बात करता हूँ।
लेकिन सो को भी मात करता हँू।।
रामगोपाल रैकवार गीत ने पढ़ा- पूस की उरैयाँ गुर पग रही है। ओरी की ओली र्सउर लग रही है।
सियाराम अहिरवार ने बुंदेली रचना पढ़ी- कांप रइ है मोई देइया। ठंड के मारे जाड़े में।
आग बार के कानो तापों माव पूस के जाड़े में।।
परमेश्वरीदास तिवारी ने पढ़ा-देश के जवानों तुमकों मेरा सलाम। नया साल मुबारक नये साल का सलाम।।
अनवर खान ‘साहिल’ ने ग़ज़ल पढ़ी- ज़माना नाम से जिसके रहे सदियों तलक रोशन।
    दुआ करन कि हर घर में विवेकानंद हो बेटे।।
रामेश्वर राय ‘परदेशी’ ने पढ़ा- सत् चरित्र प्रबुद्ध शुद्ध मन, बुद्धि प्रखर प्रचड हो।
घर-घर का बच्चा बच्चा स्वामी विवेकानंद हो।।
वीरेन्द्र चंसौरिया ने कहा- स्वामी विवेकानंद अपने देश की शान है, वे भारत की पहचान है।।
अवध बिहारी श्रीवास्तव ने पढ़ा- भारत का मीठा-मीठा पानी है। भारत की मीठी-मीठी बानी है।।
बी.एल जैन ने कहा- जवानी का यह मतलब नहीं कि तुम होश खो दो।
इनके अलावा अजीत श्रीवास्तव, डी.पी.यादव, घनश्याम दास तिवारी, पूरन चन्द्र गुप्ता ‘पूरन’, प्रदीप त्रिपाठी, एस.आर.‘सरल’बालमुकुन्द प्रजापति डे केयर संचालक आदि ने भी अपनी रचनाएँ सुनायीं। गोष्ठी का वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया तथा सभी का आभार रामगोपाल रैकवार ने माना।
- रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष-म.प्र. लेखक संघ,टीकमगढ़
टीकमगढ़ (म.प्र.) मोबाइल-9893520965















kavi sammelan By Rajeev namdeo rana lidhori

गुरुवार, 9 जनवरी 2020

टीकमगढ़ को मिला लेखक संघ का श्रेष्ठ इकाई सम्मान 5-1-2020 Bhopal (MP)



टीकमगढ़ को मिला लेखक संघ का श्रेष्ठ इकाई सम्मान
(जिलाध्यक्ष ‘राना लिधौरी’ ने ग्रहण किया सम्मान)

टीकमगढ़//Date 5-1-2020  सर्वाधिक सक्रिय साहित्यिक संस्था म.प्र.लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ को मध्यप्रदेश की 50 इकाइयों मेें से ‘‘श्रेष्ठ इकाई सम्मान’’ मिला। जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ यह सम्मान गित दिवस भोपाल के ‘मानस भवन’ के भव्य ‘सम्मान समारोह में ग्रहण किया। 
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष चैबे जी कुलाधिपति रवीन्द्रनाथ टेगौर विश्ववि़द्यालय तथा सारस्वत अतिथि श्री रमाकंात दुवे कार्याध्यक्ष तुलसी मान प्रतिष्ठान एवं अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री बटुक चतुर्वेदी ने की।
म.प्र.लेखक संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डाॅ. रामवल्लभव आचार्य ने घोषणा करते हुए बताया कि श्री राना लिधौरी के नेतृत्व में टीकमगढ़ जिला इकाई ने पूरे प्रदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी है। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व में लगातार प्रत्येक माह एक गोष्ठी करते हुए अब तक  255 साहित्यिक गोष्ठियाँ सफलतापूर्वक आयोजित करके इतिहास रच चुके है। उनके संपादन में लेखक संघ की साहित्यिक ‘आकांक्षा’ पत्रिका विगत पन्द्रह वर्षो से लगातार प्रकाशित हो रही है। राना लिधौरी के 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं 11 पुस्तकों का संपादन कर चुके हैं। वे 19 प्रान्तों से सौ से अधिक सम्मान प्राप्त कर चुके है।
इस उपलब्धि पर लेखक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ एवं सचिव रामगोपाल रैकवार को नगर के साहित्यकारों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से डाॅ.एन.एम.अवस्थी, हरिविष्णु अवस्थी, डाॅ.रूखसाना सिद्दीकी,उमाशंकर मिश्र,सीमा श्रीवास्तव, हाजी जफरउल्ला खां ‘जफर’, अजीत श्रीवास्तव, विजय मेहरा, परमेश्वरीदास तिवारी,एन.डी.सोनी, चाँद मोहम्मद आखिर, अनवर खान साहिल,गुलाब सिंह यादव,यदुकुल नंदन खरे, वीरेन्द्र चंसौरिया, पूरन चन्द्र गुप्ता,,सीताराम राय, सियाराम अहिरवार,डी.पी.शुक्ला, बसीर फराज,जाबिर गुल,डी.पी.यादव प्रमुख है।

रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965
                                                  E Mail-   ranalidhori@gmail.com
                                 Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com