Rajeev Namdeo Rana lidhorI

गुरुवार, 29 नवंबर 2018

‘राना लिधौरी’ बने जिले के पहले ‘ई बुक’ प्रकाशित करने वाले -





rajeev namdeo rana lidhori
‘राना लिधौरी’ बने जिले के पहले ‘ई बुक’ प्रकाशित करने वाले -
टीकमगढ़// म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष एवं ख्यातिप्राप्त साहित्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी की ई बुक ‘‘साहित्यिक वट वृक्ष’’गद्य व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हुआ है। जिसमें 121 पेज में 29 व्यंग्य प्रकाशित है। जिसे वर्जिन साहित्यपीठ नयी दिल्ली ने दिनांक 26 नवम्बर 2018 को प्रकाशित किया है। राना लिधौरी की यह ई बुक गूगल बुक्स और गूगल प्ले स्टोर पर प्रकाशित हो चुकी है। जिसे पढने के लिए इस लिंक से डाउन लोड किया जा सकता है। लिंक https://play.google.com/store/book/details?id=3ZDwAAQBAJ है। राना लिधौरी टीकमगढ़ जिले के ई बुक प्रकाशित करने वाले पहले साहित्यकार बन गये है।
गौरतलब हो कि राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ की ‘अर्चना’,(कविता संग्रह),‘रजनीगंधा’ (हिन्दी हायकू संग्रह), ‘नौनी लगे बुंदेली’ (बुन्देली हायकू संग्रह),ं ‘राना का नजराना’(ग़ज़ल संग्रह) एवं ‘‘लुक लुक की बीमारी’’ (बुंदेली गद्य व्यंग्य संग्रह) आदि पाँच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है एवं दर्जन भर पुस्तकों का संपादन कर चुके है। वे  विगत 13 वर्षो से वे टीकमगढ़ जिले से प्रकाशित होने वाली एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ पत्रिका का संपादन करते आ रहे है। राना लिधौरी म.प्र.लेखक संघ के सन् 1998 से निर्विरोध जिलाध्यक्ष हैं एवं अ.भा.बुन्देलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद् शाखा टीकमगढ़ के जिला महामंत्री के पद रहते हुए अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए है। राना लिधौरी ने अपने संयोजन में अब तक 241 साहित्यक गोष्ठियाँ सफलतापूर्वक आयोजिक करा चुके है। 
तीन महामहिम राज्यपालों मान.डाॅ. बलराम जाखड़ जी (म.प्र.) ़,मान.डाॅ.भीष्म नारायण सिंह जी (उ.प्र.) एवं मान. आंनदी बेन पटेल जी (म.प्र.) द्वारा सम्मानित हो चुके है।
इस उपलब्धि पर राना लिधौरी को नगर के साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है जिनमें प्रमुख रूप से सर्वश्री आर.एस.शर्मा,पं.हरि विष्णु अवस्थी,एन.डी.सोनी, रामस्वरूप दीक्षित रामगोपाल रैकवार, विजय मेहरा,परमेश्वरीदास तिवारी,अजीत श्रीवास्वत, हाजी जफरउल्ला खां जफर, वीरेन्द्र चंसौरिया, उमाशंकर मिश्रा, शोभरााम दांगी, सीताराम राय,डी.पी.शुक्ला, गुलाब सिंह भाऊ,महेन्द्र चैधरी,रविन्द्र यादव,अनवर खान साहिल, भारत विजय बगेरिया,सियाराम अहिरवार, आदि ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। 
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक- ‘आकांक्षा’ पत्रिका
                                     जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

पाँच हायकू -‘पुरुष’ पर केन्द्रित

पाँच हायकू -‘पुरुष’ पर केन्द्रित 

(1)

बड़ा होने का,
दिखावा है करता।
आज पुरुष।।

(2)

पुरुष वही,
विपत्ती में नारी की।
मदद करें।।
 
(3)

दिखाये रोष,
नारी पे बेवजह।
आज पुरुष।।
 
(4)

नारी को जो भी
आज इज्जत करे।
वही पुरुष।।


haiku(5)

नारी-पुरुष,
जीवन की गाडी के,
दोनों है चक्के।।
 

राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
   अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
  शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
   पिनः472001 मोबाइल-9893520965
   E Mail- ranalidhori@gmail.com
Blog- rajeevranalidhori.blogspot.com

बुधवार, 21 नवंबर 2018

कविता-‘‘तुम मतदान जरूर करना’’

कविता-‘‘तुम मतदान जरूर करना’’ 

दिल की सुनना, फिर मतदान करना।
झूठे वायदों के जाल में,तुम मत फंसना।।
किसी लोभ लालच में, तुम मत पड़ना।
ईमानदारी से अपना प्रिय नेता तुम चुनना।।
अपना वोट बेकार मत करना, तुम मतदान करना।
घर में ही बैठे मत रहना,तुम मतदान करना।।
नहीं कहीं पर बिकना, नहीं किसी से डरना।
तुम जरूर मतदान करना, तुम मतदान करना।।
कह ‘राना’ कविराय, ध्यान यह तुम धरना।
छोड़ सभी कामों को, सबसे पहले मतदान करना।।


            rajeev namdeo rana lidhori राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
  अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
 शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
  पिनः472001 मोबाइल-9893520965
        E Mail-   ranalidhori@gmail.com
Blog - rajeev  rana lidhori.blogspot.com

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

अ.भा सााहित्य परिषद की गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में ‘राना लिधौरी’(‘मतदान’ पर

अ.भा सााहित्य परिषद की गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में ‘राना लिधौरी’
(‘मतदान’ पर केन्द्रित थी गोष्र्ठी)

टीकमगढ़// साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जिला इकाई टीकमगढ़ की 46वीं गोष्ठी ‘मतदान’ विषय पर केन्द्रित डे केयर राजमहल के साभागार में आयोजित की गयी।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र.लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना
लिधौरी’ उपस्थित रहे।
अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री आर.एस.शर्मा ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बुन्देली के वरिष्ठ कवि दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’ रहे। गोष्ठी का संचालन वीरेन्द्र चंसोरिया ने किया तथा सभी का आभार पूरनचन्द्र गुप्ता ने माता।
म.प्र.लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने मतदान पर रचना पढ़ी- 
सोच समझ कर मतदान करना, झूठे वादों के जाल में मत फंसना।
मत है भैया बहुत कीमती घर बैठे मत रहना,तुम मतदान जरूर करना।।
   गोष्ठी में एन.डी.सोनी, राजीव नामदेव‘राना लिधौरी’,दीन दयाल तिवारी,परमेश्वरीदास तिवारी, विजय मेहरा, पूरन चन्द्र गुप्ता, गुलाब सिंह भाऊ, सीताराम राय, डी.पी.यादव, मातादीन यादव आदि सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965






rajeev namdeo rana lidhori

सोमवार, 19 नवंबर 2018

संत नामदेव महाराज का 748वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया-18-11-2018





namdeo janti

संत नामदेव महाराज का 748वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया-
  ( सत्यनारायण की कथा,भजन एवं हवन हुआ) 
 
टीकमगढ़//तालदरवाजा स्थित संत षिरोमणि नामदेव मंदिर में आज संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का 748वाँ जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। आज दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होते रहे जिसमें अलसुवह 5 बजे नामदेव महाराज जी का जन्मोत्सव मनाया गया तथा 9 बजे  सत्यनारायण भगवान की कथा हुई,12 बजे हवन, 3 वजे से महिला मंडल द्वारा भजन व कीर्तन गाये गये। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया नगर से बाहर से पधारे नादेव समाज बन्धुओं को भोजन कराया गया।
                                समाज के हजारों की सख्ंया के लोग शामिल हुये जिसमें प्रमुख रूप से नामदेव समाज के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,बिहारी, राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’, जितेन्द्र (रिंकू) ब्रजगोपाल,सीताराम, रामसेवक,रामगोपाल, सुरेश, सुनील, जितेन्द्र, जगदीश,, जडी़, ब्रजकिशोर, रवि,योगेश ख्ुारई, रामप्रसाद नामदेव दिगौड़ा, सीताराम कुण्डेष्वर, हर चरण बानपुर, रामभरोसे पहारी तिलवारन, दयाराम बाबा ख्ेारा,दिनेश खरगापुर, अनिल,स्वामी बिलगांय, प्रकाश,रमेश सौजना, पुरूषोत्तम अस्तौन, मूलचन्द्र लार,राजू,कुडीला ब्रजकिशोर स्वामी मगरई,चिंतामन लडवाई,मानिक लाल डारगुवां,बालमुकुद साडूमल आदि गाँवों से शामिल हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने दी।

रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
(मीडिया प्रभारी)
नामदेव समाज टीकमगढ़ म.प्र.
मोबाइल-09893520965


रविवार, 4 नवंबर 2018

म.प्र.लेखक संघ की ‘दीपावली’ पर 241वीं गोष्ठी हुई date-4-11-2018‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़

म.प्र.लेखक संघ की ‘दीपावली’ पर 241वीं गोष्ठी हुई  date-4-11-2018

टीकमगढ़// साहित्यिक संस्था म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ की 241वीं गोष्ठी ‘‘दीपावली एवं बुन्देली’’ पर केन्द्रित ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़ में आयोजित की गयी। अध्यक्षता वरिष्ठ बुंदेली कवि व्यंग्यकार अजीत श्रीवास्वत ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम नदनवारा से पधारे बुंदेली गीतकार शोभाराम दांगी ‘इन्दु’ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बुन्देली के वरिष्ठ कवि दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’ रहे।
 सरस्वती बंदना कर गोष्ठी का शुभांरभ किया सीताराम राय ‘सरल’ ने किया-
हँस पै बैठ के मैया पधारो माँ बुलाते है,करो झंकृत मधुर वीणा साज सरगम सजातेे है।।
अशोकनगर से आयीं कवयित्री  तृप्ति ने गीत पढ़ा- रामा चलो चले अपने देश बाबुल राह तके।
जतारा से आये कवि महेन्द्र चैधरी वीर रंस में कविता सुनायी-
क्या कर लेंगे दुश्मन मेरे करेगा क्या संसार मेरा, शब्द देख गोली है मेरी कलम देख हथियार।।
बल्देवगढ़ के कवि यदुकुल नंदन खरे ने-संपट सौरा रे ई धरती पै आके फिरंगी कैसो कर गऔ रे।
गुना के कवि मातादीन  यादव ‘अनुपम’ ने पढ़ा- बुन्देलखंड की महिमा महान,चलौ हो देखन चलिए।
म.प्र.लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने दीपावली पर रचना पढ़ी-
आओ हम दिवाल मनाये,सत्य का एक  दीप जलाये। अधर्म और असत्य के अंधेरे को मिटाये।
नदनवारा के बुन्देली कवि शोभाराम दंागी ‘इन्दु’ ने-है इंदियारौ जितै उतै अब होन लगौ उजियारौ।
ऐसौ दिया जला दो धनुआ हो जावै उजियारौ।।
लखौरा के गुलाब सिंह यादव भाऊ ने पढ़ा-बोली बुन्देली अनमोली,जा बुन्देल ने बोली।
वीरेन्द्र चंसौरिया ने गीत पढ़ा-थाल सजाकर दीपों से तम को दूर भगायेंगे।
हम बनाकर फूलों से मन को अपने सजायेंगे।
दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’ ने चैकडियाँ पढ़ी-लोभी कामी चारे सठ,नइ मानत समझाय सें।
जे लातन के भूत भइया,मानत है लतयाय सें।।
प्रभुदयाल श्रीवास्वत ‘पीयुष’ ने पढ़ा- दुख दारिद्र दूर करबे खों दोरें आइ दिवारी,
 सब कउँ भई लक्ष्छमी जू के पूजन की तैयारी।।
अनवर खान साहिल ने बुन्देली ग़ज़ल पढ़ी- टप टप चूबै टपइयाँ, काल सैं वे भी नैइयाँ।।
परमेश्वरीदास तिवारी ने पढ़ा- चैत मास की प्रतिपदा कर शक्ति आह्वान,
मन शक्ति मन ओज ही, साधै लक्ष्य महान।।
आर.एस.शर्मा ने पढ़ा-प्रकृति के चक्र की गति निराली हो गई,नारी मौन से मुखर हो गई।।
डी.पी. यादव एडवोकेट ने पढ़ा-दुनियां में बुंदेली की अलग कहानी है,धरती पै नइया इकौं सानी है।
   इनके आलावा हरविष्णु अवस्थी,अजीत श्रीवास्तव,राजेन्द्र चैधरी आदि ने भी अपनी रचनाएँ सुनायी। गोष्ठी का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया तथा सभी का आभार संस्था के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ने किया। अंत में उरई प्रसिद्ध कवि श्री राधे श्याम योगी जी केे निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ,टीकमगढ़
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965






rajeev namdeo rana lidhori Diwali