Rajeev Namdeo Rana lidhorI

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

म.प्र.लेखक संघ जिला छतरपुर इकाई गठित राना लिधौरी ने किया छतरपुर जिला इकाई का गठन

म.प्र.लेखक संघ जिला छतरपुर इकाई गठित
राना लिधौरी ने किया छतरपुर जिला इकाई का गठन
(राना लिधौरी के सम्मान में हुई कवि गोष्ठी)
                         Date 24-12-2019 गत दिवस सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा मलहरा जिला छतरपुर में आयोजित कवि गोष्ठी में  म.प्र. लेखक संघ की जिला इकाई छतरपुर का गठन किया गया। मुख्य अतिथि टीकमगढ़ जिले के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार श्री राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ थे जबकि अध्यक्षता श्री सुनील मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. देवदत्त द्विवेदी एवं श्री नरेन्द्र दीक्षित रहे।
                          इस असवर पर प्रादेशिक कार्यकारिणी के परामर्शदाता समिति के सदस्य के  टीकमगढ़ जिला इकाई के जिलाध्यक्ष श्री राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’ की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राम वल्लभ आचार्य जी भोपाल की सहमति से म.प्र.लेखक संघ की जिला इकाई छतरपुर का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष डाॅ. देवदत्त द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र खत्री पत्रकार, एवं श्री स्वामी शरण श्रीवास्तव, सचिव मनोज तिवारी ‘आचार्य’, कोषाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, प्रसार सचिव श्री सुनील अवस्थी अधिवक्ता विजावर, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री रमश्ेा जैन, श्रीमती संतोष पटेरिया, श्री कन्हैया लाल साहू, जनाब जाहिद खंा ‘बेताज’, को बनाया गया एवं संरक्षक मंडल में श्री सुरेन्द्र शर्मा शिरीष, श्री राघवेन्द्र उदेनिया, श्री हरिसिंह घोष को शामिल किया गया है। इकाई का कार्यालय 120, पेप्टिक सिटी,छतरपुर में बनाया गया है।
द्वितीय चरण में टीकमगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं उनके सम्मान में एक कवि गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें प्रमुख रूप से डाॅ.देवदत्त द्विवेदी, मनोज तिवारी, श्रीराम स्वरूप शुक्ला, मनोज पाण्डेय, के,एल. साहू, पूरन सिंह बुन्देला, मनीष गुप्ता, आशाराम चतुर्वेदी, सत्यपाल यादव, संजय तिवारी, गोकुल प्रसाद नामदेव, कृष्णकांत कुडेरिया, ने आदि ने कविताएँ सुनायी।
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी‘‘
                                                       अध्यक्ष-म.प्र.लेखक संघ टीकमगढ़
                                                              मोबाइल-9893520965
                                                        E Mail-   ranalidhori@gmail.com
                                       Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

टीकमगढ़ में ‘‘मोबाइल पुस्तकालय’’ का अनोखा नया प्रयोग- Date-17-11-2019

टीकमगढ़ में ‘‘मोबाइल पुस्तकालय’’ का अनोखा नया प्रयोग-
ग्राम मडखेरा में चलित पुस्तकालय से लाभ लिया बच्चों ने-

टीकमगढ़//  जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ के लाइब्ररियन श्री विजय मेहरा ने अपने परम मित्रों साहित्यकार श्री राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ एवं शिक्षक श्री रामगोपाल रैकवार जी से मिलकर एक नया प्रयोग किया जिसमें स्वयं के वाहन से एक चलित मोबाइल पुस्तकालय लेकर ग्राम मड़खेरा जिला टीकमगढ़ (म.प्र.) पहुँचे, वहाँ पर टेंट लगाकर शासकीय एवं प्रायवेट स्कूल के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के लगभग साठ बच्चों को तीन घंटे तक उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकंे पढ़ने को दी, ब्च्चों को अपना परिचय देने का सही तरीका बताया ,कहानियाँ सुनायी, बच्चों को शुद्ध पढ़ना, उच्चारण आदि सिखाया।
शिक्षक श्री रामगोपाल रैकवार ने ग्लोब में माध्यम से महाद्वीप,महासागर अक्षांश, देशांतर रेखाएँ सबंधी जानकारी दी एवं शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनायी वहीं साहित्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने बच्चों को विश्व, भारत, मध्यप्रदेश एवं टीकमगढ़ जिले का नक्शा दिखाकर राजनीतिक एवं भौगोलिक जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों से लोक भाषा बुन्देली के लुप्त होते शब्दों के अर्थ पूछे एवं उनके बारे में बताया। 
चलित पुस्तकालय के सूत्रधार श्री विजय मेहरा द्वारा बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें पेन, पेंसिल कापी आदि पठन-पाठन सामग्री भेंट की जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया उनमें प्रमुख रूप से महक वंशकार, शिवा वर्मा, सुवराज वर्मा, नदिनी बंशकार,सुनील रजक, विवेक अहिवार, वीर शिवा वर्मा, आदि को पुरस्कृत किया तथा अंत में राष्ट्रगान के बाद तीन घंटे तक संचालित इस चलित पुस्तकालय का समापन किया गया और बच्चों को बिस्कुट के पैकिड़ देकर स्वल्पाहार भी कराया। 
इस चलित पुस्तकालय का लाभ लगभग 60 बच्चों एवं कुछ ग्रामीणों ने भी लिया। बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और पूछा कि आप फिर कब आयेगे इसके जबाब श्री मेहरा जी ने बताया कि हम लगभग तीन-चार माह बाद फिर से यहाँ आयेगे। अभी हम हर माह दो वार अलग-अलग गाँवों में जाकर इस प्रकार की तीन घंटे की चलित लाइबे्ररियाँ लगायेंगे। जिससे हम सम्पूर्ण जिले का भ्रमण करते हुए बच्चों में पढ़ने की रूचि पैदा करे तथा पुस्तकों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ायें जिससे बच्चे अधिक से अधिक इन चलित पुस्तकालय का लाभ ले सके जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हो एवं उनाक शैक्षणिक स्तर बढ़े उनमे आत्म विश्वास बढ़े हो। 
     रविवार को छुट्टी के दिन भी साठ बच्चों को एकत्रित होकर उनके द्वारा तीन घंटे तक पढ़ना इस चलित पुस्तकालय की सफलता को बयां करता है।
रपट-    राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
  अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
अध्यक्ष- वनमाली सृजन पीठ, टीकमगढ़
 शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
  पिनः472001 मोबाइल-9893520965
  E Mail-   ranalidhori@gmail.com
Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com






















mobile laibray

सोमवार, 4 नवंबर 2019

म.प्र.लेखक संघ की 254वीं गोष्ठी ‘ग़जल’ पर हुई Tikamgarh (M.P.) Date 3-11-2019
















gazal gosthi Tiakamgarh म.प्र.लेखक संघ की 254वीं गोष्ठी ‘ग़जल’ पर हुई  Tikamgarh (M.P.) Date 3-11-2019

टीकमगढ़// नगर सर्वाधिक सक्रिय साहित्यिक संस्था म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ की 254वीं गोष्ठी ‘‘ग़ज़ल’ पर केन्द्रित ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,शिवनगर कालोनी,टीकमगढ़ में आयोजित की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ बिजावर से पधारे शायर जनाब फरीद वेग बिजावरी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा शायर जनाब अनवर खान ‘साहिल’ रहे व विशिष्ट अतिथि बिजावर से पधारे शायर श्री राम किशन ‘नीरव’ रहे।
लखौरा से पधारे कवि गुलाब सिंह यादव ‘भाऊ’ सरस्वती बंदना के पश्चात पढ़ा-
सब धन धरती भरे अपारन मेदा नन और पारन।।
बिजावर से पधारे शायर फरीद वेग बिजावरी ने कलाम पढ़ा-  जिस्म हिन्दी है मेरी जाँ उर्दू।
मेरी रग-रग में है रवां उर्दू।।
बिजावर से पधारे शायर रामकिशन ‘नीरव’ ने ग़ज़ल पढ़ी- जा रहा हूँ आज मैं वादा निभाने के लिए।
जान ओ दिल दोनो वतन तुझपे लुटाने के लिए।।
म.प्र.लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने ग़ज़ल सुनायी- 
सजी जिसके होटों पे मुस्कान होगी, कली सबसे पहले वो बलिदान होगी।
उमंगंे जबाँ है मिरे दिल में ‘राना’,कभी तो नज़र वो मिहिरवान होगी।।
अनवर खान सहिल ने ग़ज़ल पढ़ी-सुनके खबर मेरी आँख डबडबाई है, बेकसूर भाई की जेल से रिहाई है।
चाँद मोहम्मद ‘आखिर’ ने सुनाया-दिल जो माँ-बाप का दुखा देगा, फिर न कुछ भी उसे खुदा देगा।
हाजी ज़फ़र उल्ला खां ‘ज़फ़र’ ने कलाम पढा- चोरी चोरी चुपके चुपके घर पे आना आपका।
राते में धीरे से ही कुंडी बजाना आपका।।
बशीर फराज ने पढ़ा-उसने मुझे भेजा है फूलों का जो नज़राना,दुनिया ने बन डाला इस बात का अफसाना
शकील खान ने पढ़ा-हमको उड़ना है आसमानों में, बाँधकर न हमारे पर रखिये।।
सियाराम अहिरवार ने पढ़ा-वे बाँटते रहे उपहार दिवाली पर, पंछी बैठकर देखते रहे डाली पर।।
बल्देवगढ़ से पधारे यदुकुल नंदन खरे ने पढ़ा- सुनो पाक अब भी सभंलो तुम, अभिनंदन अब जाग जायेगा।
बल्देवगढ़ केे कोमलचन्द्र बजाज ने पढ़ा-आ धरती के शैतान तू सुन ले पाकिस्तान,तेरे दिन लदने वाले है।
दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’ ने पढ़ा-सीना तान सीमा पर जो दिनात पड़े रहते।
हिफाजत देश की करने ले हथियार खडे़  रहते है।।
रामेश्वर राय ‘परदेशी’ ने पढ़ा-कौन मिले कब बिछड़े किससे, वक्त की हेरा फेरी है।।
अब दूर रहे या पास हमारे, पर सजनी तो मेरी है।।
दयालीराम विश्वकर्मा ने पढ़ा- आवासों का इस देश में खुला खजाना है,
मिलता उसी को जिसका मकां बना है।
इनके अलावा पं.हरिविष्णु अवस्थी, डाॅ. एन.एम. अवस्थी, विजय मेहरा, अजीत श्रीवास्तव, पूरन चन्द्र गुप्ता, भारत विजय बगेरिया, डी.पी.यादव, आदि ने भी अपनी रचनाएँ सुनायीं। ग़ज़ल गोष्ठी का संचालन दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’ ने किया तथा सभी का आभार अजीत श्रीवास्तव ने माना।
&&& -
                                                रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष-म.प्र. लेखक संघ,टीकमगढ़
टीकमगढ़ (म.प्र.) मोबाइल-9893520965
                                                 E-Mail- ranalidhori@gmail.com
                                                Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com