Rajeev Namdeo Rana lidhorI

गुरुवार, 14 अगस्त 2014

Kavita-tiranga Kavi- Rajeev Namdeo 'Rana Lidhori',Tikamgarh (M.P.) India


1-ग़ज़ल--मेरी जान तिरंगा

देश की है शान मेरी जान तिरंगा ‌।
न हिंदू, न इसाई , न मुसलमान तिरंगा।।

झुकने न देंगे हम कभी, तन भी निसार है।
कितने हुए तेरी शान पे कुरबान तिरंगा।।

बंटने न देंगे देश चाहे जान भी जाये।
दुश्मन के लिए मौत का फरमान तिरंगा।।

आपस में भाई चारा हो हिंदोस्तान में।
है अज़मते इंसान की पहचान तिरंगा।।

है नौजवान 'राना' कदम पीछे न हटे।
सीमा का हमेशा ही निगहवान तिरंगा।।
#####

राजीव नामदेव "राना लिधौरी",टीकमगढ़*
           संपादक "आकांक्षा" पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email - ranalidhori@gmail.com
Blog-rajeevranalidhori.blogspot.com
 *( *राना का नज़राना* (ग़ज़ल संग्रह-2015)- राजीव नामदेव 'राना लिधौरी' के ग़ज़ल-37,पेज-45 से साभार
2-*हिंदी दोहा बिषय- तिरंगा*

*1*
जहाँ   तिरंगा   देखता , जुड़ते    राना हाथ |
जन  गण मन के गीत पर , उन्नत रखता माथ ||
*2*
नौ अग‌स्त व्यालीस को , राना था  आव्हान |
गोरो  भारत   छोड़  दो , सुनो  तिरंगा   गान ||
*3*
त्याग और  बलिदान का , राना यह प्रतिमान |
प्रगति चक्र अरु शांति का , आज तिरंगा शान ||
*4*
बना  तिरंगा भी कफ़न , जो भी हुआ शहीद |
जिसको यह सौभाग्य है , राना सभी मुरीद ||
***
राजीव नामदेव "राना लिधौरी" टीकमगढ़*
           संपादक "आकांक्षा" पत्रिका
संपादक- 'अनुश्रुति' त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email - ranalidhori@gmail.com
Blog-rajeevranalidhori.blogspot.com
🥗🥙🌿☘️🍁💐🥗🥙🌿☘️🍁💐


Kavi- Rajeev Namdeo 'Rana Lidhori',Tikamgarh (M.P.) India