Rajeev Namdeo Rana lidhorI

रविवार, 14 जून 2015

स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति द्वितीय साहित्य सम्मान डाॅ.रूखसाना सिद्दीकी को मिला 14-6-2015








rajeev namdeo rana lidhoriस्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति द्वितीय साहित्य सम्मान डाॅ.रूखसाना सिद्दीकी को मिला 
 सियाराम अहिरवार को ‘स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति साहित्य सम्मान 2015


टीकमगढ़// नगर भवन पेलेस में स्व.पन्नालाल नामदेव द्वितीय साहित्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो.बी.के त्रिपाठी ने की तथा मुख्य अतिथि ललितपुर से पधारे शायर अब्दुल करीम ‘असर ललित पुरी’ रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बुंदेली कवि डाॅ. दुर्गेश दीक्षित जी मंचासीन थे लेखिका डाॅ.रूखसाना सिद्दी की उनके कहानी संग्रह ‘तुम स्वयं सिद्धा हो’ के लिए द्वितीय स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान इस वार टीकमगढ़ की प्रदान किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सम्मान राशि 1100रू, आकर्षक स्मृति चिन्ह् व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया एवं इसी अवसर पर म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़ द्वारा नई कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए साहित्यकार सियाराम अहिरवार को ‘स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति साहित्य सम्मान 2015 से सम्मानित किया गया। गौरतबल हो कि उपरोक्त दोनों सम्मान राना लिधौरी द्वारा स्थापित किये है।
  इस अवसर राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ द्वारा संपादित टीकमगढ़ जिले से प्रकाशित एक मात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ के दसवें अंक,तथा हाजी ज़फ़रउल्ला खां ‘ज़फ़र’ के चैiथे ग़ज़ल संग्रह ‘मुसाफिर’ एवं भारत विजय बगेरिया की आठवीं पुस्तक ‘आत्म मंथन’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया एवं उमाशंकर मिश्र ने किया तथा सभी का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने किया।                   

रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
     संयोजक-स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान समिति
अध्यक्ष म.प्र.लेखक संघ,टीकमगढ़,
मोबाइल-9893520965

कोई टिप्पणी नहीं: