Rajeev Namdeo Rana lidhorI

शनिवार, 6 जनवरी 2018

साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादकों का दो दिवसीय विमर्श

Date-2-3 Jan 2018 Bhopal    








sahitya acadmiसाहित्यिक पत्रिकाओं के संपादकों का दो दिवसीय विमर्श
         म.प्र.साहित्य अकादमी भोपाल का आयोजन
    देशभर के 74 पत्रिकाओं के संपादकों ने किया विमर्श


टीकमगढ़// म.प्र.साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादको का दो दिवसीय विमर्श राजकीय संग्रहालय भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें देशभर से 74 साहित्यिक पत्रिकाओं के सपंादक शामिल हुए और विभिन्न विषयों पर विमर्श किया गया। टीकमगढ़ जिले से विगत 12 वर्षो से प्रकाशित होने वाली एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ से संपादक के रूप में राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने टीकमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया।
        कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रमुख सचिव म.प्र.संस्कृति विभाग श्री मनोज श्रीवास्तव ने की एवं विशिष्टि अतिथि के रूप में ‘गंगनांचल’ पत्रिका के संपादक श्री हरीश नवल दिल्ली, अश्वनी कुमार शुक्ला बांदा, डाॅ. अनीता शुक्ला लखनऊ, राजुरकर राज भोपाल, श्रीराम परिहार खंडवा, श्रीधर पराडकर ग्वालियर, गोरखनाथ हैदराबाद, डाॅ जवाहर कार्नावत मुंबई, गिरीश पंकज रायपुर, डाॅ.सुधीर शर्मा, सत्यनारायण व्यास भीलवाड़ा, पद्कांत शर्मा लखनऊ,राकेश शर्मा इंदौर, राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ टीकमगढ़, अनिल अयान सतना, महेश सक्सेना भोपाल, डाॅ. कैलाश पंत भोपाल,अनिरूद्ध सिंह सेंगर गुना,महेश सक्सेना भोपाल, जगदीश किज्ल्क ,डाॅ सुनीता खत्री, नुश्रत मेहदी, अश्विन खरे, अरूण तिवारी, भोपाल आदि सहित 74 संपादक शामिल हुए।
        अंत में कार्यक्रम के संयोजक साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. उमेश कुमार सिंह ने सभी का आभार माना।

                            रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
                                संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
                                अध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ
                            टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965
                           

कोई टिप्पणी नहीं: