Rajeev Namdeo Rana lidhorI

रविवार, 2 दिसंबर 2018

म.प्र.लेखक संघ की ‘डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद पर 242वीं गोष्ठी हुई













tikamgarh kavi sammelan म.प्र.लेखक संघ की ‘डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद पर 242वीं गोष्ठी हुई
(डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी लगायी)

टीकमगढ़// साहित्यिक संस्था म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ की 242वीं गोष्ठी ‘‘डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद’’,भोपाल गैस त्रासदी, एवं डाॅ. अंबेडकर पर केन्द्रित ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़ में आयोजित की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प.ंहरिविष्णु अवस्थी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि बी.एल जैन रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम करमोरा से पधारे कवि रघुवीर सिंह रहे। बी.एल. जैन द्वारा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी लगायी जिसे सभी ने सराहा।
 सरस्वती बंदना कर गोष्ठी का शुभांरभ करते हुए सीताराम राय ‘सरल’ ने यह रचना सुनायी-
गैस रिस्वे को सुनाऊँ हाल, पूरो हिल गओ तो भोपाल।।
ग्राम चरी पलेरा के कवि  भूषण अहिरवार ने पढ़ा-ऐसौ घटना कभऊ घटै ना ई धरती पै हे भगवान। जैसी घटी भोपाल क अंदर ऐसी न घटवै भगवान।।
गुना के कवि मातादीन  यादव ‘अनुपम’ ने पढ़ा- लिया जन्म बिहार प्रदेश डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद।
अपरवल से आयेे कवि प्रेम नारायण शर्मा ने पढ़ा- भयौ हादसा बडो भयानक सन् 84 साल में।
  आ जई के  दिन सन् 84 में गैस रिसी भोपाल में।।
लखौरा के गुलाब सिंह यादव ‘भाऊ’ ने सुनाया-डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस पै दैरय बधाई।
ई देश क जोन रत्न ते फिरकऊ होये  अबाई।।
वीरेन्द्र चंसौरिया ने गीत पढ़ा-मुश्किल से मिलता है मौका मानव तन पाने का।
करते रहो काम इंसानियत का।।
अनवर खान ‘साहिल’ ने ग़ज़ल पढ़ी- वतन की आन की खातिर चला आया हूँ सरहद पर।
मैं माँ की आँख से  आँसू टपकता छोड़ आया हूँ।।
पूरन चन्द्र गुप्ता ने पढ़ा-किसान की समस्या खातिर गांधी चंपारन आये।
हुए प्रभावित तब ही उनसे,सत्य अहिंसा अपनाये।।
प्रमोद गुप्ता ‘मृदुल’ ने सुनाया- धन्य धन्य पितु मातु तुम्हारे, जो जन्मों ऐसो लाल है।
धन्य धन्य है महू नगर वो जी को जे सौभाग्य है।।
राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने व्यंग्य ‘रिटायमेंट के करीब उनका सटियाना’’ व्यंग्य पढा।
वहीं परमेश्वरीदास तिवारी ने नेताआंे पर कविता सुनायी। विजय मेहरा ने भोपाल गैस त्रासदी पर अपने विचार रखे।
   इनके आलावा हरविष्णु अवस्थी, बी.एल. जैन, आर.एस.शर्मा, राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी, डी.पी. यादव एडवोकेट विजय मेहरा,प. स्वप्निल तिवारी, के.पी.बिल्थरिया आदि ने भी अपने विचार एवं रचनाएँ सुनायी। गोष्ठी का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया तथा सभी का आभार परमेश्वरी दास तिवारी ने माना।
रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ,टीकमगढ़
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965

कोई टिप्पणी नहीं: