Rajeev Namdeo Rana lidhorI

सोमवार, 31 मार्च 2025

मीरा सूर साहित्य सृजन समिति टीकमगढ़ समग्र -प्रस्तुति- राजीव नामदेव'राना लिधौरी'


हिन्दू नववर्ष पर मीरा सूर साहित्य सृजन समिति द्वारा कविसम्मेलन हुआ-

टीकमगढ़//दिनांक -29.3.2025 को मीरा सूर साहित्य सृजन समिति टीकमगढ़ इकाई द्वारा हिन्दू नव वर्ष पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन श्यामा मेरिज गार्डन, ग्राम नया खेरा(टीकमगढ़) में  किया  गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में साहित्य अकादमी द्वारा ‘छत्रसाल सम्मान प्राप्त’ ख्यातिप्राप्त साहित्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी रहे एवं अध्यक्षता एडवोकेट कौशल किशोर भट्ट ने तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरनचन्द्र गुप्ता रहे। कवि सम्मेलन का संचालन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश ‘सत्यसुधा खरे’ ने किया। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीरा खरे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश ‘सत्यसुधा खरे’ की अनुशसा पर मीरा सूर साहित्य समिति टीकमगढ़ जिला इकाई का गठन किया गया। सभ ने नये पदाधिकारियों को बधाईयाँ दी। कवि सम्मेलन की शुरूआत श्रीमती सुधा खरे की सरस्वती बंदना से के साथ की गयी।

युवा कवि कमलेश सेन ने कविता सुनायी- 
आज खिलन दो होरी रे, मन मेंबस गई गौरी रे..।

सत्यप्रकाश खरे ‘सत्यसुधा’ ने गीत पढ़ा-
 सरस सरोवर मन भरमाते कागज की हम नाम चलाते।
ना समझी की बात न पूछो रेत धरा पर महल बनाते।।

मुख्य अतिथि राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने हिन्दू नव वर्ष पर दोहे सुनाए-
हर्ष हर्ष नव वर्ष हो, जीवन में उत्कर्ष।
राना करता कामना शुचि पथ का हो दर्श।।

रामानंद पाठक नैगुवाँ ने चैकड़िया पढ़ी-
नय साल  कौ करे अभिनंदन,
इस पावन बेला में सबका है बंदन।

कवयित्री मीरा खरे ने गीत सुनाया- 
वन उपवन में लता कुज ने बंदनवार सजाये।

मीनू  गुप्ता ने कविता पढ़ी-
 ये जिन्दगी ले चल मुझे ऐसी जगह कहीं,
 जहाँ खूबसूरती की भाषा अलग हो।

ओम प्रकाश तिवारी ‘कक्का ने सुनाया-
देखों मदन मार  रऔ कूँकै, 
देखों जाँ ताँ कुसुम  खिले है,

प्रभुदयाल श्रीवास्तव ने चौकड़ियाँ पढ़ीं-
भरा रहे मन हर्ष से मुद्राओं से पर्स,
सभी को मंगलमय हो नव वर्ष।
गुलाब सिंह यादव भाऊ लखौरा ने सुनाया-

पूरनचन्द्र गुप्त ने ग़ज़ल पढ़ी- 
बहकावे में आने नइँयाँ, 
गलत राह मपे  जाने नइँयाँ।

रविन्द्र यादव ने मुक्तक सुनाये- 
गम  ही बोते रहते है हम, 
खुशियाँ थोड़ी बो पाते है।
थोड़े से अच्छे होने से, 
हम अच्छे नहीं हो पाते है।।

प्रमोद गुप्ता ने सुनाया- 
हम शिखर के इन्दु है, गर्व से कहो हम इन्दू है।।

सुभाषिनी खरे ने कविता सुनाई - 
थकने लगे  तो ठहरो जरा,
ठाना है हमने डरना नहीं है,
 घुट घुटकर मुझको जीना नहीं है।

सत्यनारायण तिवारी ने गीत सुनाया- 
पाँवो को पारस कर लो,पथ की रज कंचन हो जाये।
डाॅ. प्रीति सिंह परमार ने व्यंग्य- 
‘होली हाहाकार मचा रई’ सुनाकर सबको खूब हँसाया।
इस अवसर पर  कौशल किशोर भट्ट, डी.पी.शुक्ला,दयाली विश्वकर्मा, डी.पी.यादव, आदि ने काव्य पाठ कर कवि सम्मेलन को ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। 

अंत में सभी का आभार समिति की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीरा खरे ने व्यक्त किया। 
दाल बाटियों के साथ सभी ने हिन्दू नववर्ष के शुभागमन का आनंद लिया।

रिपोर्टिंग- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
मोबाइल-9893520965


##############

दिनांक -8-12-2024


सुधांजलि काव्य सुधा का विमोचन :-

 टीकमगढ़ 08/12/2024 को साहित्यकार एवं कवयित्री श्री मती सुधा सत्य सुधा खरे द्वारा रचित काव्य संग्रह का विमोचन समारोह मीरा सूर साहित्य सृजन समिति के तत्वाधान मे सम्पन्न हुया।

 कार्यक्रम के अध्यक्ष मध्य प्रदेश लेखक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव नामदेव ने की एवं मुख्य अतिथि राम गोपाल शर्मा रहे विशिष्ट अतिथि कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र खरे बलराम जी सुभाष मिश्रा रमेश चौधरी दिनेश शर्मा जमुना प्रसाद जी एन के पचोरी राजेश पटेरिया श्याम बिहारी रविंद्र विदुआ एवं विशिष्ट अतिथि श्री मती अनीता लोहिया अंजलि लोहिया ममता संध्या सुभाषिनी आस्था अनामिका रही।

कार्यक्रम मे शहर के प्रमुख साहित्यकार एवं प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपिस्थत रहे।

कार्यक्रम के आयोजक सत्य सुधा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

******

दिनांक -24-11-2024 कविगोष्ठी 


कोई टिप्पणी नहीं: