Rajeev Namdeo Rana lidhorI

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

आकांक्षा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस











tikamgarh akanksha public school देश की शान मेरी जान है तिरंगा..........राना लिधौरी
आकांक्षा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

टीकमगढ़// देश की शान मेरी जान है तिरंगा, न हिन्दू,न इसाई न मुसलमान तिरंगा।
  बँटने न देगे देश खहे जान भी जाये,दुश्मन के लिए मौत का फरमान तिंरगा।।
  आपस में भाई चारा हो हिन्दोस्तान में, है अजमते इंसान की पहचान तिरंगा।। 
यह रचना ख्यातिप्राप्त कवि राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़ के 
ध्वजारोहण के अवसर पर सुनायी। आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ने अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री आर.एस. शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम.एल पाल रिटायर्ड एस.डी.ओ. सिचाई विभाग रहे। आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री आर.एस. शर्मा ने अपने उद्वोधन के कहा कि हमे यह आजादी बहुत ही मुश्किल से मिली है वीर शहीदों ने बहुत कष्ट एवं यातनायें सही तक जाकर हमें आजादी मिली है। हम उन वीरों को हम शत् शत् नमन करते है जिनकी शहादत की वजह से आज हम आजाद हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.एल नामदेव रिटायर्ड एस.डी.ओ. धनीराम सेन, विकास सेन, महेन्द्र यादव,देव कुशवाहा, शिवम् नामदेव, विजय सोनी,राहुल यादव,सरमन विश्वकर्मा, अशोक यादव,गोरेलाल प्रजापति, भगवान दास विश्वकर्मा,घनश्याम सेन,इंद्रा नामदेव,रामवती प्रजापति, सहित सैंकड़ों लोग आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था के संचालक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी ने स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएँ देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संचालक- ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल टीकमगढ़़
टीकमगढ़ (म.प्र.) मोबाइल-9893520965
E-Mail- ranalidhori@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं: