Rajeev Namdeo Rana lidhorI

रविवार, 5 अगस्त 2018

स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान झाँसी के डाॅ.उपाध्याय को मिला 2018














rajeev namdeo rana lidhori tikamgarh
स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति सम्मान झाँसी के डाॅ.उपाध्याय को मिला
स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति सम्मान डाॅ.के.पी. त्रिपाठी को मिला
‘आकांक्षा’ पत्रिका के अंक 13 का हुआ विमोचन
यदुकुल नंदन खरे की कृति ‘आपके शहर में’ का हुआ विमोचन’
टीकमगढ़// स्व.पन्नालाल जी नामदेव स्मृति पंचम सम्मान समारोह एवं साहित्यिक संस्था म.प्र.लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ का ‘वार्षिक उत्सव’ एवं कवि सम्मेलन रविवार दिनांक 5 अगस्त 2018 समय दोपहर 2 बजे से ‘आकांक्षा’ पब्लिक स्कूल,नई चर्च के पीछे,शिवनगर कालोनी, टीकमगढ़ में होकर आयोजित किया गया जिसमें ग्यारह सौ रूपए सम्मान राशि का ‘स्व.पन्नालाल जी नामदेव पंचम स्मृति साहित्य सम्मान’ झाँसी उत्तरप्रदेश के डाॅ. गौरी शंकर उपाध्याय ‘सरल’ को प्रदान किया गया एवं स्व.रूपाबाई नामदेव स्मृति सम्मान 2018 टीकमगढ़ के इतिहासकार डाॅ.के.पी. त्रिपाठी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झाँसी उत्तरप्रदेश के डाॅ. गौरी शंकरउपाध्याय ‘सरल’ रहे एवं अध्यक्षता डाॅ. के.पी त्रिपाठी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में ललितपुर कवि के.के.पाठक एवं मो.शकील रहे। इस अवसर पर राना लिधौरी द्वारा संपादित जिले की एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ के अंक 13 (2018) का विमोचन एवं यदुकुल नंदन खरे बल्देवगढ़ के कहानी संग्रह ‘आपके शहर में’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन कवि सम्मेलन के संयोजक व लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘‘राना लिधौरी’ ने किया। इस अवसर पर ब्रजभूषण सोनी बी.आर.सी., प.हरिविष्णु अवस्थी,के.के. भट्ट एडवोकेट, आर.एस शर्मा, यदुकल नंदन खरे बल्देवगढ़, जफरउल्ला खां, विजय मेहरा,रामगोपाल रैकवार,परमेश्रीदास तिवारी,सरमनलाल पुरोहित एडवोकेट,कोमलचन्द्र बजाज,विकास नापित,वीरेन्द्र चंसौरिया, राजेन्द्र विदुआ,जी.पी.शुक्ला,एन.डी.सोनी,अजय ंिसह परिाहर निवाडी,रामसहाय राय रामगढ़,महेन्द्र यादव जतारा, सियाराम अहिरवार,सी.एल नामदेव,शिवम् नामदेव, सुरेश यादव,पूरन चंद्र गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

रपट-राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक- ‘आकांक्षा’ पत्रिका
जिलाध्यक्ष- म.प्र. लेखक संघ
संयोजक-पन्नालाल नामदेव स्मृति स.समिति,टीकमगढ़
टीकमगढ़ (म.प्र.)मोबाइल-9893520965
E-Mail- ranalidhori@gmail.com



कोई टिप्पणी नहीं: