मेरे ब्लॉग पाठक देश 98वां देश -कोलांबिया :-
कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है, यह दुनिया का 26वां बड़ा देश है। इसकी जनसंख्या सन् -2005 में 42888529 है तथा मई 2018 के अनुसार अनुमानित 44660000 है।
जिसकी राजधानी बोगोटा (Bogotá) है, और यह अपनी समृद्ध बहु सांस्कृतिक विरासत, स्पेनिश भाषा और विविध भूगोल (कैरिबियन सागर और प्रशांत महासागर दोनों से तटरेखा) के लिए जाना जाता है।
स्थान: दक्षिण अमेरिका का उत्तर-पश्चिमी भाग। इसका क्षेत्रफल 1,141,748 वर्ग किमी (440,839 वर्ग मील) है।
यहां की मुद्रा-'पैसो' (cop)है।
यह स्पेन से 20 जुलाई, सन् 1810ई. को स्वतंत्र हुआ था लेकिन उसे मान्यता दिनांक -7अगस्त सन् 1819 को मिली थी।
पड़ोसी देश: पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वाडोर और पेरू, उत्तर-पश्चिम में पनामा।
तटरेखा: कैरिबियन सागर और प्रशांत महासागर दोनों.
सांस्कृतिक विविधता: स्पेनिश, अफ्रीकी और मूल निवासियों की संस्कृतियों का मिश्रण, जिसमें यूरोप और मध्य एशिया के लोगों का भी प्रभाव है.
भाषा: स्पेनिश आधिकारिक भाषा है, साथ ही कई क्षेत्रीय और स्वदेशी भाषाएँ भी बोली जाती हैं.
अन्य विशेषताएं:-
कोलंबिया का इतिहास: प्राचीन सभ्यताओं से लेकर स्पेनिश उपनिवेशीकरण और स्वतंत्रता तक का सफर।
कोलंबिया को 32 विभागों में विभाजित किया गया है। बोगोटा का राजधानी जिला देश का सबसे बड़ा शहर भी है जो मुख्य वित्तीय और सांस्कृतिक केंद्र की मेजबानी करता है।
यहां के वर्तमान - राष्ट्रपति-गुस्तावो पेट्रो है एवं उप राष्ट्रपति फ़्रांस मार्केज़ है।
***
प्रस्तुति -राजीव नामदेव राना लिधौरी
साभार -विकीपीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
प्रस्तुति -राजीव नामदेव राना लिधौरी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें