Rajeev Namdeo Rana lidhorI

रविवार, 27 नवंबर 2022

Mobile library Tikamgarh- (samgra all)

date 16.12.2023
durganagar (jhingua)


*मोबाइल लाइब्रेरी सरकनपुर में* दिनांक-21-1-2023
          
             अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 21.01.2023 को शासकीय जिला पुस्तकालय द्वारा संचालित *चलित पुस्तकालय* ग्राम सरकनपुर पहुंचा. माध्यमिक शाला सरकनपुर के लगभग 80 छात्र-छात्राओं के बीच चलित पुस्तकालय ने अपनी शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व सामान्य ज्ञान संबंधी गतिविधियां संचालित की.
              टीम लाइब्रेरी द्वारा छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त करने के पश्चात उनसे मध्य प्रदेश, भारत और विश्व के सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे गए छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए. टीम लाइब्रेरी ने बच्चों को पद व प्रतिष्ठा के लिए सामान्य ज्ञान की अनिवार्यता से परिचित कराया. भूगोल, राजनीति, इतिहास, अर्थशास्त्र आदि विषयों की प्राथमिक अध्ययन सामग्री व अध्ययन क्षेत्र से भी छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया.
                ग्लोब व विभिन्न मैप के सहारे महाद्वीप, महासागर, अक्षांश, देशांतर, दिन-रात, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण आदि के बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं को बताया गया.
                 अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक सौहार्द्र पर बच्चों से चर्चा की गई. बच्चों ने आनंद पूर्वक इन चर्चाओं में भाग लिया.
            लुप्त होती बुंदेली बोली के विभिन्न शब्दों, प्रथा, परंपराओं के बारे में बच्चों से प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर उत्साह पूर्वक छात्र-छात्राओं ने दिए.
              टीम लाइब्रेरी द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता रखने व्यसन न करने और पुस्तकों से दोस्ती करने का पाठ पढ़ाया गया.
             मंच प्रस्तुति का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत कविताएं, गीत, कहानियां, लोकगीत की प्रस्तुतियां दी.
              अंत में चलित पुस्तकालय की गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ की ओर से प्रमाण पत्र, पेन, पेंसिल, बिस्किट आदि का वितरण कर पुरस्कृत किया गया. 
      लगभग 3 घंटे तक संचालित हुई चलित पुस्तकालय   की गतिविधियों का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ. 
धन्यवाद 
समस्त स्टाफ माध्यमिक शाला सरकनपुर
श्री राजेश कुमार रैकवार 
श्रीमती संतोषी सोनी 
श्री वीरेंद्र कुमार जैन 
श्री बृजेश कुमार रैकवार 
श्री रामदयाल रैकवार 
श्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा 
श्रीमती प्रियंका कश्यप
बहुत-बहुत धन्यवाद मोबाइल लाइब्रेरी टीम 
श्री राम गोपाल रैकवार जी 
श्री राजीव नामदेव जी
@mehra
######
प्रैस विज्ञप्ति
‘‘मोबाइल पुस्तकालय का अनोखा नया प्रयोग-
ग्राम समर्रा पहुँचा चलित पुस्तकालय बच्चों ने लिया ज्ञान लाभ-

टीकमगढ़//  शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा संचालित ‘चलित पुस्तकालय’ (मोबाइल लाइब्रेरी) ग्राम समर्रा में शासकीय माध्यमिक शाला समर्रा जिला टीकमगढ़ में पहुँचा और अपनी गतिविधियाँ संचालित की ‘चलित पुस्तकालय’ में श्री विजय मेहरा के साथ में श्री रामगोपाल रैकवार सेवा निवृत्त कनिष्ठ व्याख्याता कुण्डेश्वर, एवं साहित्यकार व म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ प्रमुख रूप से रहे। चलित पुस्तकालय में आज विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गयी जिसमें परिचय,पुस्तक वाचन, कविता पाठ, सामान्य ज्ञान,मैप एवं ग्लोब से भौगोलिक जानकारियाँ दी, चित्र प्रतियोगिता, लोक गीत ,देश भक्ति गीत, बुन्देली शब्द व संस्कृृति के बारे में जानकारी दी गयी तथा खेल-खेल में प्रश्नोत्तर कहानी के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षाप्रद जानकारी दी एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। टेंट लगाकर माध्यमिक विद्यालय के पचास बच्चों को दो घंटे तक उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकंे पढ़ने को दी, बच्चों को अपना परिचय देने का सही तरीका बताया ,कहानियाँ सुनायी, बच्चों को शुद्ध पढ़ना, उच्चारण आदि सिखाया गया बच्चों ने बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साहित्यकार व म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने बताया कि इसके पूर्व हमारा चलित पुस्तकालय टीकमगढ़, मडखेरा,लखौरा, अस्तोन,पपावनी में आयोजित किया जा चुका है। इस बार ग्राम समर्रा में लेकर गये। पुस्तकालय के सूत्रधार श्री विजय मेहरा लाइबेरियन ने बताया कि इसी प्रकार से टीकमगढ़ के आसपास के प्रत्येक गाँवों में हम लोग यह चलित पुस्तकालय लेकर जायेगें और वहाँ के बच्चों में पढ़ने के प्रति रूचि पैदा करने उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करेगे। श्री रामगोपाल रैकवार कनिष्ठ व्याख्याता कुण्डेश्वर ने कहा कि- हमें अपने आस पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है कचडा़ एवं गंदगी नहीं फैलाना है कूडा-कचडा कचड़ादान में ही डालना है क्योंकि दूषित वातावरण में अनेक बीमारियाँ फैलती है हमें सचेत एवं जाकरूक होना है। एक सभ्य नागरिक बनाना है। किसी भी प्रकार का नशा न करने की सलाह दी।
लगभग पचास बच्चों के साथ-साथ अनेक ग्रामीण लोगों ने भी ज्ञान लाभ लिया जिसमें प्रमुख रूप से नीता खरे,ज्योति श्रोती,दीपा चढार, अमर शर्मा,विकास दीक्षित,मनोज जैन,प्रतिपाल सिंह आदि विद्यालय स्टाप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बच्चों को लेखन सामग्री पुस्कार के रूप में दी गयी एवं प्रोत्साहन प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। अंत में राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी का आभार लाइब्रेरियन विजय मेहरा ने माना।

रपट-   / राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
   अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
अध्यक्ष- वनमाली सृजन पीठ, टीकमगढ़
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
  पिनः472001 मोबाइल-9893520965
     Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com
##############
‘‘मोबाइल पुस्तकालय का अनोखा नया प्रयोग-

ग्राम पपावनी पहुँचा चलित पुस्तकालय बच्चों ने लिया ज्ञान लाभ-

टीकमगढ़//  शासकीय जिला पुस्तकालय टीकमगढ़ द्वारा संचालित ‘चलित पुस्तकालय’ (मोबाइल लाइब्रेरी) दिनांक-26-11-2022 को ग्राम पपावनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुँचा और अपनी गतिविधियाँ संचालित की ‘चलित पुस्तकालय’ में श्री विजय मेहरा के साथ सहयोगी के रूप में श्री रामगोपाल रैकवार सेवा निवृत्त कनिष्ठ व्याख्याता कुण्डेश्वर, एवं साहित्यकार व म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ उपस्थित रहे। 
              चलित पुस्तकालय में आज विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गयी जिसमें परिचय,पुस्तक वाचन, कविता पाठ, सामान्य ज्ञान,मैप एवं ग्लोब से भौगोलिक जानकारियाँ दी, चित्र प्रतियोगिता, लोक गीत ,देश भक्ति गीत, बुन्देली शब्द व संस्कृृति के बारे में जानकारी दी गयी तथा खेल-खेल में प्रश्नोत्तर कहानी के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षाप्रद जानकारी दी एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। टेंट लगाकर माध्यमिक विद्यालय के पचास बच्चों को दो घंटे तक उन्हें ज्ञानवर्धक पुस्तकंे पढ़ने को दी, बच्चों को अपना परिचय देने का सही तरीका बताया ,कहानियाँ सुनायी, बच्चों को शुद्ध पढ़ना, उच्चारण आदि सिखाया गया बच्चों ने बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साहित्यकार व म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने बताया कि इसके पूर्व हमारा चलित पुस्तकालय टीकमगढ़, मडखेरा,लखौरा व अस्तोन में आयोजित किया जा चुका है। ग्राम पपावनी में यह पाँचवा कार्यक्रम है। पुस्तकालय के सूत्रधार श्री विजय मेहरा लाइबेरियन ने बताया कि इसी प्रकार से टीकमगढ़ के आसपास के प्रत्येक गाँवों में हम लोग यह चलित पुस्तकालय लेकर जायेगें और वहाँ के बच्चों में पढ़ने के प्रति रूचि पैदा करने उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करेगे। श्री रामगोपाल रैकवार कनिष्ठ व्याख्याता कुण्डेश्वर ने कहा कि- हमें अपने आस पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है कचडा़ एवं गंदगी नहीं फैलाना है कूडा-कचडा कचड़ादान में ही डालना है क्योंकि दूषित वातावरण में अनेक बीमारियाँ फैलती है हमें सचेत एवं जाकरूक होना है। एक सभ्य नागरिक बनाना है। किसी भी प्रकार का नशा न करने की सलाह दी।
लगभग पचास बच्चों के साथ-साथ अनेक ग्रामीण लोगों ने भी ज्ञान लाभ लिया जिसमें प्रमुख रूप से पवन कुमार नामदेव शिक्षक,श्रीमती क्रांति जैन शिक्षिका, नन्ही बाई, यादव,प्यारी बाई यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। अंत में राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी का आभार लाइब्रेरियन विजय मेहरा ने माना।

रपट-  राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
   अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
अध्यक्ष- वनमाली सृजन पीठ, टीकमगढ़
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
  पिनः472001 मोबाइल-9893520965
     E Mail-   ranalidhori@gmail.com
Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com
रपट-   राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
   अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
अध्यक्ष- वनमाली सृजन पीठ, टीकमगढ़
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
  पिनः472001 मोबाइल-9893520965
     E Mail-   ranalidhori@gmail.com
Blog - rajeevranalidhori.blogspot.com


2 टिप्‍पणियां:

रामगोपाल रैकवार ने कहा…

शानदार रिपोर्ट

rajeev namdeo rana lidhori ने कहा…

धन्यवाद भाई साहब