Rajeev Namdeo Rana lidhorI

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

हिंदी कवि और लेखकों के उपनाम- राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'

             
             हिंदी कवि/लेखकों के उपनाम-

         संकलन-राजीव नामदेव 'राना लिधौरी', टीकमगढ़

               हिंदी साहित्य में कुछ प्रमुख कवियों को उनके नाम से जाना जाता है तो कुछ को केवल उपनाम से तथा अनेक कवियों को उनके अनेक गुणों के कारण कई उपनामों से जाना जाता है। कुछ ने अपने छद्म नाम रखे तो कुछ उपाधी से प्रसिद्ध हुए है।
           आइये हम यहां पर हिन्दी के कुछ कवि एवं लेखकों के नाम , उपनाम,उपाधी जिनसे उन्हें जाना जाता है यहां दे रहे ताकि आपके ज्ञान में वृद्धि हो सके। 
          आपको हमारी यह पोस्ट एवं जानकारी कैसी लगी कृपया अपनी प्रतिक्रिया कमेंट्स बोक्स में देने का कष्ट कीजिए-

हिंदी कवि/लेखक का मूल नाम-उपनाम-उपाधि,छद्म नाम

१-अयोध्या सिंह उपाध्याय -  हरिऔध
२-अब्दुर्रहीम - ‘खानेखाना’ रहीम
३-आनंदीलाल - जैनेन्द्र / उत्तर भारत का शरतचंद्र
४-अब्दुल - हसन अमीर खुसरो / हिन्दुस्तान की तूती
५-असाइत - प्रथम सूफी कवि
६-बाल्मीकि -आदि कवि
७-बदरी नारायण चौधरी - प्रेमघन व अब्र 
८-बाल मुकुंद गुप्त  - शिवशंभु
९-सूर्यकांत त्रिपाठी - निराला, महाप्राण 
१०-स्वयंभू -अपभ्रंश का बाल्मीकि तथा व्यास
११-सरहपा  - हिन्दी का प्रथम कवि
१३-सूरदास - वात्सल्य रस सम्राट,अष्टछाप का जहाज व पुष्टिमार्ग का जहाज
१४-सुमित्रा नंदन पंत - प्रकृति का सुकुमार कवि
१५-सैयद गुलाम नबी  - रसलीन
१६-सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन  - अज्ञेय, कठिन गद्य का प्रेत
१७-सुदामा पांडे - धूमिल
१८-शिव प्रसाद सिंह - सितारे हिन्द
१९-शिव मंगल सिंह -  सुमन, विभ्रात वासना के कवि
२०-शिव पूजन सहाय -  शिव,भाषा का जादूगर, हिंदी भूषण
२१-शमशेर बहादुर सिंह  - कवियों का कवि, मूड्स के कवि,बात के कवि
२२-शरतचंद्र - आवारा मसीहा
२३-दुष्यंत कुमार - हिन्दी गजलों के राजकुमार
२४-दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर  - काका कालेलकर
२५-हेमचंद - प्रकृति का पाणिनि, कलिकाल सर्वज्ञ
२६-पुष्पदंत -हिंदी का भवभूति,भाखा की जड़ 
२७-तुलसीदास - कवि शिरोमणि / मानस का हंस / लोक नायक / हिन्दी का जातीय कवि
२८-केशवदास -  कठिन काव्य का प्रेत
२९-मतिराम - पुराने पंथ के पथिक
३०-मैथलीशरण गुप्त - राष्ट्रकवि, दद्दा, रसिकेंद्र
३१-मुंशी सदासुख लाल-  नियाज
३२-महावीर प्रसाद द्विवेदी -  भुजंगभूषण भट्टाचार्य, सुकवि किंकर, कल्लू अल्हइत
३३-महादेवी वर्मा - आधुनिक युग की मीरा
३४-माखन लाल चतुर्वेदी - एक भारतीय आत्मा
३५-मनोहर श्याम जोशी - कल के वैज्ञानिक
३६-महेंद्र कुमारी - मन्नू भंडारी
३७-लाला भगवान दीन - दीन
३८-जगन्नाथ दास  - रत्नाकर
३९-हरिश्चन्द्र - भारतेन्दु , हिन्दी साहित्य में आधुनिकता के जन्मदाता, हिन्दी नवजागरण का अग्रदूत 
४०-नाथूराम शर्मा  - कविता कामिनी कांत,भारतेन्दु प्रज्ञेन्दु, साहित्य सुधाकर, शंकर
४१-नगेन्द्र - रसवादी आलोचक
४२-नेमिचन्द्र - जैन आलोचकों का आलोचक
४३-नंददास - जड़िया और गढ़िया कवि
४४-रामधारी सिंह  - दिनकर,अधैर्य का कवि, समय-सूर्य
४५-राय देवी प्रसाद - पूर्ण
४६-रामेश्वर शुक्ल  - अंचल,मांसलवादी
४७-रमाशंकर शुक्ल -  रसाल
४८-राजेन्द्र बाला घोष - बंग महिला
४९-रामचंद्र शुक्ल - मुनि मार्ग के हिमायती
५०-राम विलास शर्मा - अगिया बैताल,निरंजन
५१-श्रीराम वर्मा - अमरकांत
५२-राजीव नामदेव- राना लिधौरी
५३-गोपाल शरण सिंह - नेपाली
५४-गया प्रसाद शुक्ल  - स्नेही व त्रिशूल
५५-जयशंकर प्रसाद - कलाधर, झारखण्डी, आधुनिक कविता के सुमेरु
५६-वैद्यनाथ मिश्र  - नागार्जुन,बाबा,यात्री, जनकवि
५७-वृंदावन लाल वर्मा - बुंदेलखंड का चंदबरदाई
५८-विद्यापति - कवि शेखर, मैथिल कोकिल, अभिनव जयदेव,कवि कंठहार,पंचानन
५९-वासुदेव सिंह - त्रिलोचन, किदवंती पुरुष, अवध का किसान कवि
६०-विश्वंभर नाथ शर्मा -  कौशिक, विजयानंद दुबे
६१-विद्यानिवास मिश्र - भ्रमरानंद, परंपरा जीवी
६२-बालकृष्ण शर्मा - नवीन
६३- त्र्यंबक वीर राघवाचार्य - रांगेय राघव
६४-हरिवंश राय - बच्चन, हालावादी कवि 
६५-भगवतीचरण वर्मा - स्वरति के कवि
६६-भुनेश्वर प्रसाद मिश्र-  माधव
६७-पाण्डेय बेचन शर्मा - उग्र,अष्ट्रावक्र
६८-उपेन्द्र नाथ - अश्क
६९-हरिकृष्ण - प्रेमी
७०-फणीश्वर नाथ  - रेणु, धरती का धन
८०-गजानन माधव  - मुक्तिबोध 
८१-चण्डी प्रसाद - हृदयेश
८२-चन्द्रधर शर्मा - गुरामचंद्र शुक्ल - मुनि मार्ग के हिमायती
राम विलास शर्मा - अगिया बैताल,निरंजन
श्रीराम वर्मा - अमरकांत
राजीव नामदेव- राना लिधौरीलेरी
८३-हरिहर प्रसाद द्विवेदी - वियोगी हरि
८४-गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र व शुक्रदेव बिहारी मिश्र - मिश्रबंधु
८५-नंद दुलारे बाजपेयी - सौष्ठववादी, स्वच्छंदतावादी आलोचक
८६-हजारी प्रसाद द्विवेदी-वैधनाथ द्विवेदी, व्योमकेश,बीसवीं सदी का बाण भट्ट
८७-धनपत राय - प्रेमचंद,नवाब राय, उपन्यास सम्राट, कहानी सम्राट, कलम का सिपाही,भारत का मैक्सिम गोर्की
८८-घनानंद  - प्रेम की पीर का कवि, साक्षात रसमूर्ति 
८९-किशोरीदास बाजपेयी - हिन्दी के पाणिनी
९०-कैलास सक्सेना -  कमलेश्वर
९१-गुलशेर खां  - शानी
९२-प्रभुलाल गर्ग - काका हाथरसी
***
प्रस्तुति - राजीव नामदेव "राना लिधौरी, टीकमगढ़
             संपादक आकांक्षा पत्रिका
           अध्यक्ष मप्र लेखक संघ टीकमगढ़
         अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
पता- नई चर्च के पीछे शिवनगर कालोनी टीकमगढ़ (मप्र)
        मोबाइल नंबर-91+09893520965

कोई टिप्पणी नहीं: