Rajeev Namdeo Rana lidhorI

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

हिंदी दोहे राजीव नामदेव "राना लिधौरी"


*हिंदी दोहे बिषय-अहंकार*
1
जिसने भी छोड़ा नहीं,
अहंकार का भाव।
उसके जीवन में सदा,
रहता है दुर्भाव।।
  2
लोभ क्रोध, अरु मोह भी,
अहंकार के साथ।
यदि इनको छोड़ा नहीं,
क्षोभ रहेगा हाथ।।
3
अहंकार ने खा लिया,
राक्षस रावण राज।
अपना करके नम्रता,
मिला बिभीषण ताज।।
   *****
दिनांक- 22-9-2020
*@ राजीव नामदेव "राना लिधौरी" टीकमगढ़*
        संपादक "आकांक्षा" पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email - ranalidhori@gmail.com
Blog-rajeevranalidhori.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं: