Rajeev Namdeo Rana lidhorI

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

विश्व पुस्तक दिवस पर आनलाइन गोष्ठी- आयोजन- शासकीय जिला पुस्तकालय,टीकमगढ़

विश्व पुस्तक दिवस पर आनलाइन गोष्ठी-
दिनांक-23-4-2821 टीकमगढ़ 
आनलाइन परिचर्चा

 आयोजन- 
शासकीय जिला पुस्तकालय,टीकमगढ़ 
संचालन
विजय मेहरा
लाइब्रेरियन टीकमगढ़
प्रतिभागी 
1 श्री राम गोपाल जी रैकवार, (टीकमगढ़)
2-श्री अभिनंदन जी गोइल, (इंदौर)
3- श्री राजीव नामदेव 'राना लिधौरी' (टीकमगढ़)
4- आदरणीया सावित्री जी मोर्य (सागर)
5- श्री नितिन जी बवेले )टीकमगढ़)
6 श्री विजय जी  मेहरा (टीकमगढ़) संचालन व संयोजन
 श्री अभिनंदन गोइल जी इन्दौर ने -
पुस्तक लेखन, प्रकाशन में आने वाली समस्याओं पर विमर्श किया गया तथा समाधान बताया!

श्री रामगोपाल रैकवार जी टीकमगढ़ ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पुस्तकें पढ़ने का बहुत शौक है वे अभी भी रोज पुस्तक पढते हैं।

राजीव नामदेव "राना लिधौरी"टीकमगढ़ ने बताया कि नव लेखकों की प्रथम पुस्तक प्रकाशित करनू के लिए साहित्य अकादमी बीस हजार रुपए अनुदान देती है। इंटरनेट पर भी ई_बुक भी  बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। लेकिन कोई भी शोध आलेख लिखते समय रिफरेन्स हमेशा पुस्तकों का ही दिया जाता है क्योंकि पुस्तकें बहुत विश्वसनीय होती है जबि इंटरनेट सामग्री पर पूर्ण विश्वास नहीं किया जा सकता है।

आदरणीया सावित्री मोर्य जी सागर ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर हम रचनाएं पोस्ट करके प्रसिद्ध हो सकते है। रिसर्च एवं जनरल में छपने के बहुत अवसर रहते है।

श्री नितिन बवेले जी  टीकमगढ़ ने कहा कि मैंने योग की पुस्तकें बहुत पढ़ी है मेरी रुचि योग पर अधिक है आप भी नियमित योग कीजिए और स्वस्थ्य रहिए।

श्री विजय मेहरा जी लाइब्रेरियन टीकमगढ़ ने बताया कि उन्होंने पुस्तकों का केटलाग बनाते समय अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें पढ़ी हैैं। उनका काम ही पुस्तकें पढ़ना  है।
अंत में सभी आभार श्री विजय कुमार मेहरा जी ने माना।
         ***
रिपोर्टिंग- राजीव नामदेव "राना लिधौरी"
संपादक आकांक्षा पत्रिका
अध्यक्ष मप्र लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
मोबाइल- 9893520965






कोई टिप्पणी नहीं: